शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

स्टार प्लस के रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत का धमाका

25 कुर्सी के ऊपर मोनालिसा को बिठा ‘स्मार्ट जोड़ी’ में विक्रांत सिंह राजपूत ने उड़ाए सबके होश स्टार प्लस के अनोखे रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नच बलिए फेम मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी का धमाल जारी है। खबर है कि इस शो के एक टास्क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 मार्च 2022, 12:09 PM IST (4 मार्च 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 09:36 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

25 कुर्सी के ऊपर मोनालिसा को बिठा ‘स्मार्ट जोड़ी’ में विक्रांत सिंह राजपूत ने उड़ाए सबके होश

स्टार प्लस के अनोखे रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नच बलिए फेम मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की जोड़ी का धमाल जारी है। खबर है कि इस शो के एक टास्क में विक्रांत सिंह राजपूत ने मोनालिसा को 25 के ऊपर बिठा कर सबके होश उड़ा दिए, जबकि उन्हें टीवी के मशहूर कॉमेडियन बलराज और उनकी पत्नी दीप्ति तुली से कड़ी टक्कड़ मिल रही थी, लेकिन बाजी मारी विक्रांत और मोनालिसा ने।

आखिर पूरा मामला क्या है , ये हम आपको बता रहे हैं। कुर्सी वाले टास्क से पहले लास्ट वीक ‘स्मार्ट जोड़ी’ के 10 कपल्स को एक गेम मिला था, जिसमें वाइफ को फूलों का हार हसबैंड के गले मे दूर से फेंक कर डालना था। इसमें उनके हाथ 5 हार थे और एक डिस्टेंस थी, जहाँ से हार फेंकना था। इस गेम में मोनालिसा ने 5 में से 3 हार विक्रांत के गले में डाला, जबकि दीप्ति और बलराज, अंकित तिवारी और उनकी पत्नी ने भी अच्छा किया। इसके बाद सब फिनाले राउंड में मोना और विक्रांत का सलेक्शन हो गया। यहां अब हसबैंड को अपनी वाइफ को उठा कर कुर्सी पर बैठना था। पहले कुर्सी 12 लेयर पर था। इसमें पहले अंकित तिवारी आउट हुए। बलराज और विक्रांत के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। लेकिन जब कुर्सी की संख्या 25 हुई , तब बलराज पिछड़ गए और विक्रांत ने मोनालिसा को 25 कुर्सी के ऊपर बिठा कर सबके होश उड़ा दिए।

एपिसोड का टेलीकास्ट जल्द होने वाला है

इस एपिसोड का टेलीकास्ट भी जल्द होने वाला है। आपको बता दें कि फेमस रियलिटी शो नच बलिये से देश भर में अपनी छाप छोड़ने वाली जोड़ी विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा का धमाल इस शो में भी जारी है, जहां अभिनय, नृत्य, क्रिकेट, संगीत, कॉमेडी और कोरियोग्राफी जैसे विभिन्न क्षेत्रों की सेलिब्रिटी जोड़ियां एकसाथ नजर आ रही हैं। वहीं इसके अलावा भी विक्रांत कई प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। इन दिनों जीटीवी के शो ‘अगर तुम ना होते’ में भी नजर आ रहे हैं। साथ ही कई भोजपुरी और अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।