शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के मांग पर विधायकों ने की पहल, पर्यटकों के लिए दुर्गावती जलाशय पर हो हेलिकॉप्टर आरंभ

सासाराम| पर्यटकों को शाहाबाद के ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक स्थलों पर आकर्षित करने के लिए पिछले तीन वर्षों से प्रयासरत शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के साथ अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जुलाई 2022, 05:36 PM IST (9 जुलाई 2022) अपडेट: 13 अक्टूबर 2026, 09:39 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम| पर्यटकों को शाहाबाद के ऐतिहासिक, धार्मिक, प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक स्थलों पर आकर्षित करने के लिए पिछले तीन वर्षों से प्रयासरत शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के साथ अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में चार दिनों पूर्व शाहाबाद महोत्सव आयोजन समिति के संयोजक अखिलेश कुमार ने चेनारी के विधायक मुरारी कुमार गौतम तथा कैमूर जिले के रामगढ़ से विधायक सुधाकर सिंह से मिलकर दुर्गावती जलाशय पर हेलिकॉप्टर सेवा आरंभ करने के लिए अपने अपने स्तर से प्रयास करने की मांग उठाई थी।(रोहतास: शाहाबाद महोत्सव आयोजन)

Read Also: रोहतास: आरा रांची एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन के परिचालन का विस्तार अब छपरा तक, रोहतास के लोगों को छपरा जाने में मिलेगी सहुलियत

आयोजन समिति के मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक मुरारी कुमार गौतम तथा सुधाकर सिंह बिहार के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद को पत्र लिखकर पर्यटकों के लिए पटना से दुर्गावती जलाशय के लिए हेलिकोप्टर सेवा आरंभ करने की मांग की है। दोनों विधायकों ने अलग अलग पत्र लिखकर कहा है कि दुर्गावती जलाशय घुमने के लिए लाखो पर्यटक आते हैं। यहां ऐतिहासिक शेरगढ़ किला है। साथ हीं वन विभाग द्वारा रिवर सफारी के लिए वोट की व्यवस्था भी किया गया है।(रोहतास: शाहाबाद महोत्सव आयोजन)
पत्र में कहा गया है कि दुर्गावती जलाशय के समिप पहले से हेलीपैड भी बना हुआ है। पर्यटकों को यहाँ एक साथ प्राकृतिक, ऐतिहासिक तथा धार्मिक महत्वपूर्ण स्थल घुमने के लिए उपलब्ध है। ऐसे में प्रस्तावित बोधगया, बाल्मीकिनगर तथा राजगीर के साथ दुर्गावती जलाशय को भी पर्यटकों के लिए हेलिकोप्टर सेवा की सूची में शामिल किया जाए।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.