वीरपुर:- सोमवार को वीरपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित किसान भवन में पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर वीरपुर, भगवानपुर एवं बरौनी प्रखंड के पंचायतों के मुखिय एवं अधिकारियों के साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में तीनों प्रखंड के मुखिया व अधिकारियों के साथ डीपीआरओ ने पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि अधिग्रहण को ले गहन समीक्षा की। साथ ही भूमि अधिग्रहण में आ रहे अवरोधों पर भी गहन चर्चा हुई। वीरपुर प्रखंड के कुल 8 पंचायतों में से दो पंचायत भवानंदपुर व वीरपुर पश्चिम , बरौनी प्रखंड के कुल 15 पंचायतों में से कुल 6 सिमरिया एक ,सिमरिया दो, केशावे, मैदा बभनगामा,सहुरी एवं पिपरा देवस, भगवानपुर प्रखंड के कुल 15 पंचायतों से 5 पंचायत महेशपुर, लखनपुर,किरतपुर, तकिया व चंदौर में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित कर विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहीं वीरपुर प्रखंड के गेन्हरपुर व पर्रा, बरौनी प्रखंड के मल्हीपुर दक्षिण पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माणाधीन है। जबकि भगवानपुर प्रखंड के मोख्तियारपुर पंचायत के पंचायत सरकार भवन का निर्माण पूर्ण हो चुका है। डीपीआरओ ने तीनों प्रखंड के अधिकारियों को जल्द शेष बचें पंचायतों में भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। मौके पर भगवानपुर बीडीओ मुकेश कुमार, बरौनी बीडीओ विरेन्द्र कुमार ,वीरपुर अंचलाधिकारी ललिता कुमारी ,भगवानपुर बीपीआरओ नीतिश कुमार , मुखिया रीचा देवी दीपक कुमार, राजीव कुमार ,अशोक पासवान, मो असजद , त्रिपुरारी कुमार अनिल सिंह, राजकुमारी देवी ,रजनीश सिंह ,शिव शंकर महतो, सुनील कुमार, मुन्ना सहनी, अरविंद कुमार राय ,राकेश कुमार सिंह उर्फ राजू ,शंकर कुमार राजेश चौधरी ,सचित कुमार ,मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, रामप्रवेश सिंह, नीरज बबलू, शिव कुमार सुमन कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।
पंचायत सरकार भवन की भूमि को ले मुखिया के साथ अधिकारियों की हुई बैठक
वीरपुर:- सोमवार को वीरपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित किसान भवन में पंचायत सरकार भवन के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर वीरपुर, भगवानपुर एवं बरौनी प्रखंड के पंचायतों के मुखिय एवं अधिकारियों के साथ जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार सिन्हा ने समी