शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

नोखा प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ देवेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में की गई बैठक

नोखा प्रखंड मुख्यालय पर स्थित सभा भवन में बीडीओ देवेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि बिगत छः महीने के अन्दर लगभग तीन हजार आवेदन लाभुकों क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 नवंबर 2022, 04:19 PM IST (8 नवंबर 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 02:13 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नोखा प्रखंड मुख्यालय पर स्थित सभा भवन में बीडीओ देवेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें आपूर्ति पदाधिकारी संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि बिगत छः महीने के अन्दर लगभग तीन हजार आवेदन लाभुकों का लम्बित पड़ा हुआ है जिसको शीघ्र जाँच कर अनुमंडल पदाधिकारी के पास भेजने के बारे में चर्चा की गई। सभी पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि अपने अपने पंचायत का राशन लाभुक का आवेदन शीघ्र निष्पादित करें।

Read also :   औरंगाबाद : बच्चों को जिलाधिकारी द्वारा प्रदान किये गये प्रगति पत्रक

कृषि पदाधिकारी सतेंद्र नारायण सिंह ने किसानों को अनुदानित दर पर बीज मुहैया कराने, किसानों के ऑनलाइन आवेदन लेने के बारे में जानकारी दी। बैठक में उन्होंने कहा कि सभी खाद दुकानों पर सरकारी दर पर खाद दिया जा रहा है। बीसी आलोक आनन्द ने बैठक में कहा कि सोतवाँ,चनकी, कुरी पंचायत में स्वच्छता मिशन के तहत जोरशोर से कार्य किया जा रहा है। खुले में शौच नहीं करने की सलाह दी गई हैं। तथा पंचायत के लोगों को इसके लिए जागरूक किया जा रहा है। बीडीओ देवेन्द्र पासवान ने कहा कि डीएम के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को विभाग की समीक्षा बैठक होती है इसमें विभागीय कार्यो की समीक्षा होती हैं।  मनरेगा पदाधिकारी, बीपीआरओ ने भी विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। बैठक में सम्बंधित विभाग के जेई भी मौजूद थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें