शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

ससुराल जाने से पहले विवाहिता ने खाया ज़हर, हुई मौत

मृतका एक साल से रह रही थी अपने मायके, बीती रात अचानक मुंह से झाग आने के बाद हुई मौत भभुआ(कैमूर)| चांद थाना क्षेत्र के खरौली गांव में एक विवाहिता की उसके मायके में ही संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई| मौत की आशंका विषाक्त पदार्थ खाने से बताया जा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
23 मार्च 2022, 11:53 AM IST (23 मार्च 2022) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 03:57 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मृतका एक साल से रह रही थी अपने मायके, बीती रात अचानक मुंह से झाग आने के बाद हुई मौत

भभुआ(कैमूर)| चांद थाना क्षेत्र के खरौली गांव में एक विवाहिता की उसके मायके में ही संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई| मौत की आशंका विषाक्त पदार्थ खाने से बताया जाता है| बताया जाता है कि मृतका की एक दिन बाद ससुराल जाने के लिए विदाई का दिन निर्धारित किया गया था| मृतका चांद थाना क्षेत्र के खरौली गांव निवासी सुदर्शन पासवान की 22 वर्षीय पुत्री उषा कुमारी है| रविवार की रात्रि में अचानक लड़की के मुंह से गाज निकलने लगा, तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही दम तोड़ दी| हलाकि अभी भी मौत का सही कारण नहीं पता चल पाया है| आशंका जताई जा रही है की मृतका कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया| मृतका के पिता ने बताया कि तीन साल पहले अपनी लड़की की शादी यूपी के परशुरामपुर में प्यारे लाल पासवान के पुत्र हरिचंद्र पासवान से शादी किया था| लड़की के पास 2 साल की बच्ची भी है| पति हरिचंद्र पासवान बाहर कंपनी में काम करते हैं| पहले से मेरे लड़की पर कोई ऐसा दबाव या पड़ीताड़ित नहीं किया गया और ससुराल वालों के बीच ठीक ठाक ही चल रहा था, पर अचानक क्या हुआ कि लड़की विषाक्त पदार्थ खा लिया? जिसका पता नहीं चल पाया है| पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला का पता चल पाएगा की लड़की की मौत कैसे हुई|

वहीँ चाँद थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने क़ानूनी प्रक्रिया करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सदर अस्पताल भभुआ में भेज दिया| पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया| थानाध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में किसी के द्वारा कोई आवेदन नहीं दिया गया है| मृतका का ससुराल जाने के लिए सोमवार को दिन रखा गया था इससे पहले ही घटना घटी| फिलहाल पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।