शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

रील बनाने को लेकर विवाद में युवक की मौत, भाई पर हत्या का आरोप

मझौलिया के हरपुर गढ़वा में रील बनाने को लेकर दो भाइयों में विवाद के बाद युवक हीरामन राम की मौत हो गई। परिजनों ने भाई पर हत्या का आरोप लगाया है।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
7 अक्टूबर 2026, 02:46 PM IST (7 अक्टूबर 2026) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 04:46 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन, मझौलिया। मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर-18 में बुधवार की अहले सुबह सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हीरामन राम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार महीने से रील बनाने को लेकर था विवाद

स्वजनों के अनुसार, हीरामन राम पिछले करीब चार महीनों से सोशल मीडिया पर रील बनाने में सक्रिय थे। बताया जा रहा है कि उनका भाई विश्वनाथ राम लगातार रील बनाने का विरोध करता था।

बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हुई। परिजनों के मुताबिक, देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

बचने के दौरान पानी में गिरने से मौत

बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान खुद को बचाने के लिए हीरामन राम भागने लगे। इसी दौरान वे पास के पानी में गिर गए। इसके बाद उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची मझौलिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

फोरेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
News Image

भाई पर हत्या का आरोप

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने उसके भाई विश्वनाथ राम पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने अभी मामले में मौत के कारण को लेकर अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।

पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस घटना के दौरान हुए विवाद, मारपीट और युवक के पानी में गिरने समेत सभी परिस्थितियों की जांच कर रही है।