शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
मनोरंजन बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

खेसारी लाल यादव ने भोजपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मदद का दिया भरोसा

भोजपुर के शाहपुर में अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव ने दामोदरपुर बांध पर रह रहे बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटी और उनकी समस्याएं सुनीं।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 09:02 PM IST (25 सितंबर 2026) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:35 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/शाहपुर (भोजपुर): शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के दामोदरपुर बांध पर विस्थापित होकर रह रहे जवईनिया गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच भोजपुरी अभिनेता एवं गायक खेसारी लाल यादव ने शुक्रवार की शाम राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री मिलने के बाद बाढ़ प्रभावित परिवारों में खुशी देखी गई।

खेसारी लाल यादव के दामोदरपुर बांध पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं

खेसारी लाल यादव ने राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे मुश्किल समय में जरूरतमंद लोगों की मदद करना सभी की जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

राहत सामग्री मिलने पर शिविर में रह रहे परिवारों और स्थानीय लोगों ने खेसारी लाल यादव के प्रति आभार जताया। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।