भभुआ(कैमूर): बुधवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा चैनपुर के करजांव पंचायत में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जिसमें नल जल,पक्की सड़क, विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य विभाग, रासन वितरण, खाद दुकान समेत विभिन्न संचालित सरकारी योजनाओं का निरीक्षण किया गया।(चैनपुर के करजांव पंचायत)
जांच के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न बिंदुओं पर अवलोकन कर दिशानिर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय करजावाॅ का निरीक्षण किया गया । बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा गया और सुधार के संबंध में शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया । वहीँ आंगनवाड़ी केंद्र करजावाॅ का निरीक्षण किया गया। बच्चे ड्रेस में थे। आंगनवाड़ी केंद्र का मरम्मती करवाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिला पदाधिकारी ने ग्राम करजावाॅ वार्ड संख्या 5 में गली नाली योजना का कार्य का निरीक्षण किया जिसमें योजना का क्रियान्वयन संतोषजनक पाया गया।
नल जल योजना अंतर्गत करजावाॅ ग्राम में वार्ड 5 का निरीक्षण किया गया । कुछ घरों में जलापूर्ति नहीं हो रही थी , जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जिला पदाधिकारी द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत ग्राम करजावाॅ में वृक्षारोपण से संबंधित योजना का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने ग्राम नेउरा पंचायत करजावाॅ अंतर्गत लघु सिंचाई विभाग के नलकूप का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
खाद भंडार का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी द्वारा मां अंबे खाद भंडार ,मसोइ का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।