शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर: सवारी वाहन की छतरी पर बैठकर जा रहे एक व्यक्ति का गिरने से हुई मौत

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के पास सवारी वाहन की छतरी पर बैठकर जा रहे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव सिंह के पुत्र विरोधी सिंह उम्र 50 वर्ष ब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 अप्रैल 2022, 03:38 PM IST (14 अप्रैल 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

कैमूर(भभुआ)| कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव के पास सवारी वाहन की छतरी पर बैठकर जा रहे एक व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई, जो रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी स्वर्गीय रामदेव सिंह के पुत्र विरोधी सिंह उम्र 50 वर्ष बताया गया. मृतक अपने गांव से मुंबई कमाने के लिए रामगढ़ से सवारी वाहन पकड़ कर ट्रेन के लिए वाराणसी जा रहा था. तभी सिसौड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. (कैमूर: सवारी वाहन की) 

कैमूर में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब की 131वीं जयंती शहर में निकाला गया भव्य शोभायात्रा,जय भीम के नारे से गुंजा शहर

मृतक के पुत्र उपेंद्र कुमार ने बताया कि आज सुबह 6:00 बजे घर से वाहन पकड़कर मुंबई कमाने के लिए जा रहे थे, तभी कुछ दूरी के बाद ड्राइवर ने सवारी वाहन की छतरी के ऊपर उनको बैठने को कहा. वहीं सिसौड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन होने से छतरी से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों की मदद से उसे वहीं पास में निजी क्लीनिक ले जाया गया.

जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जहां घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. परिजनों द्वारा जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग भी किया गया है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.