शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: शेरशाह सूरी मकबरा परिसर की सुरक्षा को लेकर रोहतास पुलिस अधीक्षक एवं महिला बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण

रोहतास| जिला मुख्यालय सासाराम स्थित शेरशाह सूरी मकबरा तथा उसके आस पास के क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा ऐतिहासिक मकबरा एवं परिसर की सुरक्षा को लेकर रोहतास पुलिस अधीक्षक एवं समादेष्टा BSAP 2 सह समादेष्टा BSAP महिला ब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जून 2022, 04:25 PM IST (14 जून 2022) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 01:20 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोहतास| जिला मुख्यालय सासाराम स्थित शेरशाह सूरी मकबरा तथा उसके आस पास के क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा एवं सुविधा तथा ऐतिहासिक मकबरा एवं परिसर की सुरक्षा को लेकर रोहतास पुलिस अधीक्षक एवं समादेष्टा BSAP 2 सह समादेष्टा BSAP महिला बटालियन द्वारा संयुक्त रूप से शेरशाह सूरी मकबरा एवं परिसर का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर भारतीय पुरातत्व विभाग के पदाधकारियो भी मौजूद रहें। मकबरा के साथ साथ घूमने आ रहे पर्यटको की सुरक्षा हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया। जल्द ही वहां पर पर्यटक पुलिस सहायता केंद्र प्रारंभ की भी बात कही गई। (रोहतास: शेरशाह सूरी मकबरा)

रोहतास: भाजयुमो रोहतास द्वारा विकास तीर्थ यात्रा का दूसरा दिन

इसकी जानकारी देते हुए रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि रोहतास जिला पर्यटक के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है और यहां पर पर्यटक के लिए कई स्थान है, जहां घूमने के लिए देश-विदेश के लोग आते रहते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से शेरशाह सुरी मक़बरा के आसपास पुलिस बल की तैनाती  की जायेगी। इसके अलावा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी। साथ ही साथ सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा को सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर लगवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक धरोहर है और इसकी सुरक्षा का दायित्व हम सभी का बनता है। उसी को देखते हुए निरीक्षण किया गया।नि रीक्षण के क्रम में सासाराम एसडीपीओ, BSAP महिला बटालियन के DSP, रोहतास पुलिस, BSAP महिला बटालियन तथा ASI के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मीगण मौजूद रहे।(रोहतास: शेरशाह सूरी मकबरा)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.