शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Jharkhand Vidhan Sabha March : छात्रों ने तोड़ा बैरिकेड, आगे बढ़ा मार्च

Jharkhand Vidhan Sabha March : झारखंड में छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारियों का मार्च लगातार आगे बढ़ रहा है। पुराने विधानसभा गेट से आगे बढ़ते हुए छात्र अब करीब 500 मीटर की दूरी तय कर चुके हैं। प्रदर्शन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 अगस्त 2026, 12:06 PM IST (10 अगस्त 2026) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 09:44 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Jharkhand Vidhan Sabha March : झारखंड में छात्र आंदोलन के तहत सोमवार को विधानसभा घेराव के लिए निकले प्रदर्शनकारियों का मार्च लगातार आगे बढ़ रहा है। पुराने विधानसभा गेट से आगे बढ़ते हुए छात्र अब करीब 500 मीटर की दूरी तय कर चुके हैं। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बैरिकेडिंग को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

छात्रों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेड को तोड़ते हुए विधानसभा की तरफ बढ़ना शुरू कर दिया है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास कर रही है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

छात्रों ने तोड़ा दूसरा बैरिकेड

विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से लगाए गए दूसरे बैरिकेड को भी हटा दिया। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र आगे की ओर बढ़ने लगे। पुलिस की कोशिश है कि प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान से आगे जाने से रोका जाए।

प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा तक मार्च कर रहे हैं। छात्रों के मुताबिक, सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत के दौरान उन्हें भरोसा दिया गया था कि आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ बल प्रयोग नहीं किया जाएगा।

‘यह दिल्ली नहीं, झारखंड है’

मार्च में शामिल कुछ छात्रों से जब आगे बैरिकेडिंग और संभावित पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार पर भरोसा है। छात्रों का कहना था कि यह दिल्ली नहीं है और झारखंड में JMM की सरकार है। उनका दावा है कि सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज नहीं करने का भरोसा दिया है, इसलिए वे उसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़े :  बिहार के शिक्षकों को बड़ी राहत, 24 घंटे में मिलेगी छुट्टी की मंजूरी

स्ट्रेचर पर पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो

विधानसभा घेराव कार्यक्रम में आंदोलनकारी नेता देवेंद्र नाथ महतो भी शामिल होने पहुंचे। उन्हें स्ट्रेचर पर लाया गया। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का मार्च जारी रहा और छात्र लगातार विधानसभा की ओर बढ़ते रहे।

फिलहाल पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। छात्र अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव पर अड़े हैं। वहीं पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने में जुटी है।