शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

जातीय जनगणना को लेकर जदयू ने निकाला मशाल जुलूस

मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय। बिहार में जातीय जनगणना को लेकर जनता दल यूनाइटेड की रोहतास जिला इकाई ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के रवैए से नाराज जदयू कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जिला मुख्यालय सासाराम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 सितंबर 2023, 11:25 PM IST (4 सितंबर 2023) अपडेट: 14 अक्टूबर 2026, 09:52 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

मीडिया दर्शन/सासाराम कार्यालय। बिहार में जातीय जनगणना को लेकर जनता दल यूनाइटेड की रोहतास जिला इकाई ने सोमवार को मशाल जुलूस निकाला। जातीय जनगणना को लेकर भारतीय जनता पार्टी के रवैए से नाराज जदयू कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जिला मुख्यालय सासाराम की सड़कों पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की तथा महागठबंधन की सरकार के समर्थन में नारे लगाए। मशाल जुलूस का नेतृत्व कर रहे जदयू जिला अध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिहार में जातीय जनगणना के पक्ष में नहीं है तथा इस पर रोक लगाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।

चंद्रयान-3 का चित्रण कर बनाया 32 एस्क्वायर फुट की इको फ्रेंडली राखी, डीएम ने पेड़ में बांधकर दिया जागरूकता का संदेश

न्यायालय के माध्यम से जातीय जनगणना पर रोक हेतु भाजपा द्वारा अनावश्यक प्रयास किया जा रहा है जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए बिहार में जातीय जनगणना कराना चाहते हैं तथा इसको लेकर तेजी से कार्य भी किए जा रहे हैं। लेकिन भाजपा द्वारा बार-बार अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। राज्य सरकार अपने खर्च के बदौलत जातीय जनगणना करा रही है। फिर भी इसका विरोध समझ से परे है। इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रभाकर रोड स्थित पार्टी कार्यालय से मसाल जुलूस निकाला तथा प्रभाकर मोड, काली स्थान, कचहरी, करगहर मोड होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहे पर इसका समापन किया। मशाल जुलूस के दौरान जदयू मीडिया प्रभारी अलख निरंजन, वीरेंद्र कुमार गोंड, रिंकू सिंह, सिकंजय सिंह, सरदार परमजीत सिंह सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।