शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

निकाह की रस्मों के बीच दुल्हन ने लौटाई बारात, दूल्हे का रोकर हुआ बुरा हाल

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यूपी के हरदोई में दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा गिफ्ट में गले का हार लेकर नहीं आया था. घंटों चली पंचायत के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बारात बैरंग ही लौट गई. पूरा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 जून 2023, 11:53 AM IST (14 जून 2023) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 09:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यूपी के हरदोई में दुल्हन ने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हा गिफ्ट में गले का हार लेकर नहीं आया था. घंटों चली पंचायत के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बारात बैरंग ही लौट गई. पूरा मामला बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के हांस बरौली गांव का है.

NEET UG Result 2023: नीट यूजी रिजल्‍ट घोषित, बिहार के इन छात्रों ने किया टॉप, देखिए लिस्ट

मिली जानकारी के मुताबिक लखीमपुर-खीरी से बारात आई थी. जिसके बाद बारातियों की आवभगत शुरू हुई. जिसके बाद निकाह की रस्में शुरू हुईं. जब दूल्हे पक्ष की तरफ से जेवर पेश किए गए तो उसमें गले का हार नही था. बस फिर क्या था, लड़की पक्ष की तरफ से औरतों में कानाफूसी शुरू हो गयी. बात जब लड़की को पता चली कि उपहार में उसके लिए गले का हार नही आया है तो उसने निकाह करने से साफ मना कर दिया.

वहीं, दिन भर चली पंचायत के बाद जब लड़की पक्ष वाले राजी नही हुए तो लड़के वालों ने बेनीगंज कोतवाली में शिकायती पत्र दिया. मौके पर बेनीगंज पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई. लड़की पक्ष को समझाने और दबाव बनाने के बावजूद भी जब लड़की निकाह करने को राजी नहीं हुई तो फिर बारात को बिन दुल्हन के बैरंग ही लौटना पड़ा.

नमन और फरजाना की शादी में परिवार ने अटकाया रोड़ा, लड़के पर धर्म परिवर्तन का दबाव

इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि मामला संज्ञान में है. लड़की ने काफी समझाने के बावजूद शादी करने से मना कर दिया, जिसमें कुछ नहीं किया जा सकता. वहीं लड़की पक्ष वालों ने बताया लड़के पक्ष के लोगों ने दहेज में बाइक व अन्य चीजों की मांग की थी, जिसे खरीदा भी था. लेकिन उनकी लड़की ने शादी से ही इनकार कर दिया है. उनका काफी खर्च भी हुआ है.