सड़क पर अनाज सुखाने वालो के खिलाफ होगी कार्यवाही कटिहार: जिलान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज राजमार्ग पर मकई तथा अन्य अनाजों को सुखाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी. इसको लेकर जिलाधिकारी उदयन मिश्रा द्वारा निर
सड़क पर अनाज सुखाने वालो के खिलाफ होगी कार्यवाही
कटिहार: जिलान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज राजमार्ग पर मकई तथा अन्य अनाजों को सुखाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जाएगी. इसको लेकर जिलाधिकारी उदयन मिश्रा द्वारा निर्देश जारी किया गया है. जिसमें कहा गया है कि अधोहस्ताक्षरी के क्षेत्र निरीक्षण के दौरान एवं विभिन्न श्रोतों से दृष्टांत सामने आये है कि राष्ट्रीय राजमार्ग राज्य राजमार्ग सहित मुख्य सड़कों पर स्थानीय किसानों और निवासियों द्वारा मक्का सहित विभिन्न प्रकार के अनाज सुखाने हेतु सड़क का उपयोग किया जाता है. जिस कारण अनाज के दानो पर फिसलन होने से वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है. इन सड़क दुर्घटनाओं में निरंतर मानवक्षति देखने को मिली है. सड़को पर इस प्रकार अनाजो को सुखाने के कारण दुर्घटना की प्रबल संभावना बनी रहती है. यह नितांत आवश्यक होगा कि ऐसे व्यक्तियों को, जो इस प्रकार के कृत्य से सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते है, पर समयपूर्व आवश्यक कार्रवाई की जाय, ताकि इन दुर्घनाओं में होने वाली क्षति को रोका जा सके.(अगर आप भी सड़क)
अतएव वर्णित स्थिति में सड़कों पर अनाधिकृत रूप से अनाज सुखाने वाले व्यक्तियों पर कार्रवाई हेतु संबंधित अंचलो के अंचलाधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष और ओ०पी० अध्यक्ष को प्राधिकृत किया जाता है. अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष और ओ०पी० अध्यक्ष द्वारा निम्न कार्रवाई की जायेगी जिलाधिकारी ने जारी निर्देश में कहा है कि(अगर आप भी सड़क)
1. संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष/ओ०पी० अध्यक्ष अपने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर यह देखेंगे कि राष्ट्रीय राजमार एवं राज्य राजमार सहित मुख्य सड़कों के किन स्थानो पर स्थानीय कृषक/निवासियों द्वारा अनाधिकृत रूप से अनाज सुखाने हेतु सड़क का उपयोग किया जा रहा है.
2. वैसे व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए सर्वप्रथम उन्हे नोटिस जारी करेंगे एवं भविष्य में इसकी पूनरावृति नहीं करने के संबंध में उन्हें सचेत करेंगे.
3. नोटिस जारी करने के उपरांत भी यदि किन्ही के द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़को पर अनाज सुखाया जाता है तो उनके विरुद्ध विधि-सम्मत् कार्रवाई करेंगे. अनुमंडल पदाधिकारी/अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कटिहार जिला को यह निदेश है कि वें अपने क्षेत्रान्तर्गत अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष/ओ०पी० अध्यक्ष द्वारा किये जा रहे कार्रवाई का पर्यवेक्षण करने के साथ आदेश का अक्षरशः अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे.