शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

IAS Officer Success Story: स्कूल में फेल हुई थी रुक्मिणी, फिर बनी IAS ऑफिसर, गरीबी से लड़कर हासिल की सफलता

IAS Officer Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक है। हर साल लाखों अभ्यर्थी यूपीएसी परीक्षा प्रीलिम्स में बैठते हैं। फाइनल सेलेक्शन इसमें से मुश्किल से आठ-नौ सौ का होता है। लेकिन कुछ एस्पिरेंट्स ऐसे हो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 जून 2023, 12:38 PM IST (6 जून 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 04:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

IAS Officer Success Story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में एक है। हर साल लाखों अभ्यर्थी यूपीएसी परीक्षा प्रीलिम्स में बैठते हैं। फाइनल सेलेक्शन इसमें से मुश्किल से आठ-नौ सौ का होता है। लेकिन कुछ एस्पिरेंट्स ऐसे होते हैं जो एकेडमिक्स में तो औसत होते हैं. लेकिन अपनी मेहनत के दम पर यूपीएससी में शानदार कामयाबी हासिल करते हैं. हम आज ऐसी ही एक आईएएस अधिकारी की सक्सेस स्टोरी लेकर आए हैं.

Success Story: किसान का बेटा तीसरे प्रयास में बना IAS, इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ शुरू की थी UPSC की तैयारी

दरअसल, साल 1987 में पंजाब के गुरुदासपुर में जन्मी रुक्मिणी रियार अपनी स्कूलिंग के समय औसत स्टूडेंट थीं. वह छठवीं कक्षा में फेल भी हो गई थीं. उनकी स्कूलिंग गुरुदासपुरम और फिर स्केयर्ड हर्ट स्कूल, डलहौजी में हुई है. इसके बाद गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर से ग्रेजुएशन और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) से पीजी डिग्री हासिल की है.

UPSC Aspirants Success Story: हादसे में कटे दोनों पैर, फिर भी नहीं मानी हार, अब बनेंगे IAS ऑफिसर

बता दें, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद रुक्मिणी ने मैसूर में अशोद्या और मुंबई में अन्नपूर्णा महिला मंडल जैसे एनजीओ के साथ इंटर्नशिप की. एनजीओ के साथ काम करते हुए वह सिविल सेवा की ओर आकर्षित हुईं और यूपीएससी परीक्षा में बैठने का फैसला किया। रुक्मिणी रियार ने साल 2011 में पहली बार यूपीएससी परीक्षा दिया. पहले ही प्रयास में न सिर्फ उनका सेलेक्शन हुआ बल्कि वह ऑल इंडिया सेकेंड टॉपर भी बनीं. उनकी दूसरी रैंक आई. उन्होंने यूपीएससी की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं की थी. उन्होंने यह कामयाबी सेल्फ स्टडी से हासिल की।