शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

हॉस्पिटल संचालक ने की दूसरी शादी, विरोध करने पर पहली पत्नी को पीटा, पति गिरफ्तार

पीरो। भोजपुर जिले के आरा शहर के नया बस पड़ाव इलाके में निदान नामक एक निजी हॉस्पिटल के संचालक की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ जबरन दूसरी शादी रचाने और विरोध करने पर जानलेवा तरीके से मारपीट करने और जेवर छिनने का आरोप लगाते हुए पीरो थाना में प्रा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 अप्रैल 2022, 11:21 AM IST (13 अप्रैल 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पीरो। भोजपुर जिले के आरा शहर के नया बस पड़ाव इलाके में निदान नामक एक निजी हॉस्पिटल के संचालक की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ जबरन दूसरी शादी रचाने और विरोध करने पर जानलेवा तरीके से मारपीट करने और जेवर छिनने का आरोप लगाते हुए पीरो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी हरिशंकर पंडित उर्फ दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर कर लिया है. (हॉस्पिटल संचालक ने की)

बैंक परिसर में महिला से छिनतई के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज, दो महिला चोर गिरफ्तार

   इधर पीड़ित महिला फूलकुमारी ने अपने पति हरिशंकर पंडित उर्फ दिलीप कुमार पर निजी हॉस्पिटल में अवैध कार्य करने समेत कई गंभीर आरोप लगाया है. हालाकि थाना में दर्ज की गई प्राथमिकी में उक्त आरोपों का कोई जिक्र नही है. प्राथमिकी के अनुसार रोहतास जिले के हुंकाडीह गांव निवासी हरिशंकर पंडित उर्फ दिलीप कुमार से पीड़ित महिला फूलकुमारी विधिवत रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी और उनका एक बच्चा भी है. इधर गत 11 मई को हरिशंकर पंडित एक अन्य महिला से दूसरी शादी कर उसे घर ले आया. (हॉस्पिटल संचालक ने की)

  जब पहली पत्नी फूलकुमारी ने हॉस्पिटल में जाकर अपने पति के समक्ष दूसरी शादी का विरोध किया तो आरोपी महिला के साथ मारपीट करने लगा और उसके गले से सोने का चेन छीन लिया. पीड़ित महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से भागी और पीरो थाना पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने नया बस स्टैंड स्थित निजी अस्पताल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इधर पीड़ित महिला ने अपने पति पर अवैध तरीके से निजी अस्पताल चलाने, फर्जी चिकित्सक का बोर्ड लगाने और गैर कानूनी कार्य करने का आरोप भी लगाया है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.