शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

ग़ाज़ीपुर: क्षय रोग के मरीजों के नोटिफिकेशन के लिए डब्ल्यूएचओ ने आईएमए के साथ किया वर्कशॉप

ग़ाज़ीपुर| भारत सरकार 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने का प्रोग्राम चला रही है। जिसको लेकर कई तरह की कार्यक्रम भी लगातार चल रहे हैं। इसी क्रम में डब्ल्यूएचओ के द्वारा रिवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्लोसिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जनपद के एक निजी

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 जून 2022, 04:41 PM IST (7 जून 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 04:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

ग़ाज़ीपुर| भारत सरकार 2025 तक देश को क्षय रोग से मुक्त करने का प्रोग्राम चला रही है। जिसको लेकर कई तरह की कार्यक्रम भी लगातार चल रहे हैं। इसी क्रम में डब्ल्यूएचओ के द्वारा रिवाइज्ड नेशनल ट्यूबरक्लोसिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत जनपद के एक निजी होटल में आईएमए के डॉक्टरों के साथ एक वर्कशॉप किया। इस वर्कशॉप के माध्यम से टीबी के लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजने की बात कही ताकि जनपद में टीबी रोगियों की संख्या का पता चल सके।(ग़ाज़ीपुर: क्षय रोग के)

चन्दौली: अंतिम तिथि 14 जून तक सभी पेंशनधारी करा लें आधार प्रमाणीकरण,  आधार प्रमाणीकरण नही कराने वाले लाभार्थियों के पेंशन का नही हो पायेगा भुगतान

डॉ स्वतंत्र सिंह ने बताया कि रविवार को गाजीपुर के एक निजी होटल में डब्ल्यूएचओ के डॉ बी जी विनोद के द्वारा जनपद के आईएमए से जुड़े हुए डॉक्टरों के साथ एक वर्कशॉप किया। जिसमें शामिल हुए सभी डॉक्टरों से क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल स्थित क्षय रोग केंद्र भेजे जाने की बात कही। ताकि सभी मरीजों का रजिस्ट्रेशन करा कर उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जा सके। साथ ही साथ मरीजों को डोर टू डोर दवा दी जा सके। जिससे कि उनका दवा चलने का क्रम ना रुके। उन्होंने बताया कि यदि जनपद के आईएमए से जुड़े सभी डॉक्टर क्षय रोग के लक्षण वाले मरीजों को जिला अस्पताल भेजते हैं तो ऐसे में गाजीपुर जनपद को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जनपद किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए विभाग के द्वारा प्रति मरीज ₹500 एक डॉक्टर को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है।(ग़ाज़ीपुर: क्षय रोग के)

उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में मरीज को कब और कौन सी दवा देना है और किस दवा को छाटना है इसके बारे में विशेष रूप से जानकारी दी गई। इस वर्कशॉप में डॉक्टर बावन दास, डॉ ए के मिश्रा, डॉ राजेश सिंह, डॉ जेएस राय ,डॉ एस एल वर्मा सहित तमाम डॉक्टर मौजूद रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.