शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में 10 बेंच तथा  अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर के लिए 02 बेंचों  का  गठन

औरंगाबाद: 09 सितम्बर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला जज सम्पूर्णानंद तिवारी के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे प्रंनव शंकर ने पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही को उपलब्ध कराई है।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2023, 09:06 PM IST (7 सितंबर 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 04:18 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
औरंगाबाद: 09 सितम्बर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के जिला जज सम्पूर्णानंद तिवारी के निर्देशानुसार
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव एडीजे प्रंनव शंकर ने पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही को उपलब्ध कराई है।  जिसके अनुसार व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद में विभिन्न सुलहनिय वादों के निष्पादन के लिए कुल -10 बेंचों का गठन किया गया है।  बेंच संख्या एक पर मोटर दुर्घटना एवं इजराय वाद तथा भरण पोषण एवं पारिवारिक मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन एडीजे सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में होगा। बेंच संख्या  दो पर औरंगाबाद जिले के सभी बैंकों से सम्बंधित ऋण वाद का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन एडीजे नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा। बेंच संख्या तीन  पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से सम्बंधित वादों का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन का नेतृत्व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आनन्द भूषण करेंगे। बेंच संख्या चार  पर अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम एवं चतुर्थ के न्यायलय से सम्बंधित सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन का  नेतृत्व अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेश सिंह करेंगे। बेंच संख्या पांच पर एसीजेएम कोर्ट तीन से सम्बंधित सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जाएगा।

कविता के जरिए लेखक ने नेताओं पर किया व्यंग्य

इस बेंच पर वाद निष्पादन का नेतृत्व एसीजेएम सुकूल राम करेंगे। बेंच संख्या छह पर एसीजेएम छह और सात के न्यायलय से सम्बंधित सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन का नेतृत्व प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मो. शाद रज्जाक करेंगे। बेंच संख्या  सात पर अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट के सुलहनिय वादों और एन.आई. एक्ट से सम्बंधित वादों का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन का नेतृत्व अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी योगेश कुमार मिश्रा करेंगे। बेंच संख्या आठ  पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी शोभित सौरभ और न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम के न्यायलय के सुलहनिय वाद तथा विधुत ,वन,श्रम, परिवहन, माप-तोल, टेलीफोन एवं अनुमंडलीय दंडाधिकारी कोर्ट के सुलहनिय वाद का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन का नेतृत्व न्यायिक दंडाधिकारी शोभित सौरभ करेंगे। बेंच संख्या  नौ  पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी निधि जायसवाल, मो. शाद रज्जाक के कोर्ट और प्रभारी नेहा दयाल के कोर्ट का सुलहनिय वादों का निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन का नेतृत्व प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी निधि जायसवाल करेंगी। व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के आखिरी बेंच संख्या दस  पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश नारायण सिंह के कोर्ट और प्रभारी  प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नेहा  के कोर्ट का सुलहनिय वाद निष्पादन किया जाएगा। इस बेंच पर वाद निष्पादन का नेतृत्व प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ओम प्रकाश नारायण सिंह करेंगे। उक्त सभी  जानकारी पैनल अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही द्वारा दी गई है।