शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

महाप्रबंधक अनुपम शर्मा पूर्व मध्य रेल ने किया समस्तीपुर मंडल का वार्षिक निरीक्षण

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा समस्तीपुर मण्डल के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में नरकटियागंज-रक्सौल- सीतामढ़ी रेलखंड के मध्य स्थित छोटे-बड़े स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया ग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मार्च 2022, 07:57 PM IST (15 मार्च 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 09:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा समस्तीपुर मण्डल के वार्षिक निरीक्षण के क्रम में नरकटियागंज-रक्सौल- सीतामढ़ी रेलखंड के मध्य स्थित छोटे-बड़े स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, समपार फाटक, स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया गया एवं साफ सफाई का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्यालय के विभागाध्यक्ष एवं समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक आलोक अग्रवाल सहित अन्य उच्चाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक अनुपम शर्मा सर्वप्रथम नरकटियागंज स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने सेंट्रल पैनल भवन, रनिंग रूम, क्रू-लॉबी, विस्तारित फुट ओवर ब्रिज, बुकिंग आफिस, सर्कुलेटिंग एरिया, चिल्ड्रेन पार्क, रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक द्वारा स्वास्थ्य केंद्र, नरकटियागंज में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इनफार्मेशन सिस्टम (HIMS) का उद्घाटन भी किया गया। उन्होंने नरकटियागंज स्टेशन पर यूनियन/एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात भी की।

निरीक्षण के दौरान नरकटियागंज स्टेशन पर वाल्मीकिनगर के सांसद  सुनील कुमार से महाप्रबंधक महोदय ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सांसद ने यात्री सुविधा एवं रेल विकास सहित जन आकांक्षाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों के संबंध में महाप्रबंधक को बहुमूल्य सुझाव दिये ।

इसके उपरांत महाप्रबंधक द्वारा नरकटियागंज और गोखुला के बीच किमी. 225/5-6 पर स्थित वृहद पुल संख्या 96, गोखुला और मर्जदवा के बीच किमी 218/1-2 पर स्थित समपार संख्या 56, किमी 217/1-2 पर स्थित लघु पुल संख्या 83 तथ कर्व संख्या 28 का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिज के नट बोल्ट एवं पेण्डाल क्लिपों के रख-रखाव का विशेष रूप से जांच किया। महाप्रबंधक द्वारा लघु पुल संख्या 83 के पास कार्यरत गैंग यूनिट नं. 35 के सदस्यों से संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलूओं यथा संरक्षा उपकरणों, ट्रैक अनुरक्षण करने एवं आपातकालीन स्थितियों में संरक्षा उपायों की जानकारी ली और उनके संरक्षा ज्ञान पर संतोष व्यक्त किया तथा संरक्षा के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उनके उत्साहवर्द्धन हेतु गैंग के सभी सदस्यों को सामूहिक रूप से पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने भेलवा यार्ड में प्वाइंट संख्या 55 बी, भेलवा और रक्सौल स्टेशनों  के मध्य किमी 194/5-6 पर स्थित समपार संख्या 39 का गहन निरीक्षण भी किया ।

महाप्रबंधक द्वारा निरीक्षण के क्रम में रक्सौल स्टेशन का निरीक्षण किया गया जहां उन्होंने गुड्स शेड, कोचिंग डिपो, रनिंग रूम, सर्कुलेटिंग एरिया एवं स्टेशन पर उपलब्ध अन्य यात्री सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। महाप्रबंधक द्वारा रक्सौल स्टेशन पर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मेडिटेशन सेंटर एवं प्रथम तल पर विस्तारित रनिंग रूम का उद्घाटन किया  गया ।

इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा भेलवा, घोड़ासहन, बैरगनियां स्टेशनों का भी निरीक्षण किया गया तथा स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। घोड़ासहन स्टेशन पर महाप्रबंधक ने टीआरडी गैंग का निरीक्षण किया एवं प्रदर्शित किए गए पी-वे टूल्स का अवलोकन किया। घोड़ासहन स्टेशन पर निरीक्षण के उपरांत समस्तीपुर मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा जारी की गयी एक हैंडबुक (सेवानिवृति परिलाभ पर विशेष संकलन) का महाप्रबंधक द्वारा विमोचन किया गया। निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सीतामढी स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन का निरीक्षण किया एवं स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा आरपीएफ बैरक का उद्घाटन किया ।