शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सीएम नीतीश के कारण हो रहा जेडीयू का अस्तित्व खत्म, एक साथ कई दिग्गजों ने छोड़ा साथ!

पटना डेस्क: बिहार में अलग-अलग जिलों में घूमकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रचार करने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एक बार फिर कुशवाहा ने साफ कहा कि जल्द जेडीयू का सर्वनाश होने वाला है, क्योंकि लगातार पार्टी को अपन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 मार्च 2023, 02:47 PM IST (16 मार्च 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 11:43 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में अलग-अलग जिलों में घूमकर सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ प्रचार करने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को लेकर बड़ा ऐलान किया है। एक बार फिर कुशवाहा ने साफ कहा कि जल्द जेडीयू का सर्वनाश होने वाला है, क्योंकि लगातार पार्टी को अपना अस्तित्व खोते जा रही हैं।

बिहार: दूल्हा टॉयलेट का बोलकर शादी के मंडप से भागा, मनाया तो कुएं में लगा दी छलांग

दरअसल, कुशवाहा मुंगेर पहुंचे थे। कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जदयू का अस्तित्व अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। जेडीयू को RJD के हवाले करके सीएम नीतीश ने जनता की भावना के साथ खिलवाड़ कर दिया है। उपेंद्र कुशवाहा के सभा के दौरान जेडीयू के कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़कर कुशवाहा का साथ देने का ऐलान किया है।

वहीं, कुशवाहा ने कहा कि जदयू का अस्तित्व अब पूरी तरह समाप्त हो चुका है। मुंगेर हो या अन्य कोई जगह, जेडीयू से कोई भी टिकट लेकर आ जाए वह अब जीत नहीं सकता है। जेडीयू का अस्तित्व खत्म हो गया है। 40 सीटों की बात नहीं रही अब। बिहार की जनता के दिल से अब जेडीयू बाहर हो चुकी है। नीतीश ने जनता की भावना के खिलाफ काम किया और जेडीयू को आरजेडी के हवाले कर दिया।

थाने में प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर, पुलिसवालों ने धूमधाम से कराई शादी!

वहीं लालू परिवार के खिलाफ वीडियो सीबीआई की कार्रवाई पर कुशवाहा ने कहा कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं पहचाना चाहते हैं इस बारे में जवाब उन्हें देना चाहिए, जिनके चलते आज लालू यादव कानूनी तौर पर चुनाव लड़ने लायक भी नहीं बचे हैं। जब सरकार ने सीबीआई से जांच की मांग खारिज की तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा जिन लोगों ने खटखटाया आज वही लोग राजद के साथ महागठबंधन में हैं।