शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

बिहार में ड्रग इंस्पेक्टर की रईसी से अधिकारी अचंभित, सोने के बर्तन में करता है भोजन

बिहार में काली कमाई से दौलत का साम्राज्य खड़ा करने वाले तो बहुतेरे पकड़े जा रहे हैं लेकिन इस बार निगरानी टीम के हत्थे ऐसा ड्रग इंस्पेक्टर चढ़ा है जिसकी रईसी और अय्यासी की हकीकत देखकर अधिकारी भी अचंभित रह गए। पटना में ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 नवंबर 2022, 02:20 PM IST (18 नवंबर 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 03:57 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार में काली कमाई से दौलत का साम्राज्य खड़ा करने वाले तो बहुतेरे पकड़े जा रहे हैं लेकिन इस बार निगरानी टीम के हत्थे ऐसा ड्रग इंस्पेक्टर चढ़ा है जिसकी रईसी और अय्यासी की हकीकत देखकर अधिकारी भी अचंभित रह गए। पटना में ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के घर पर छापा मारा गया तो ना सिर्फ काफी मात्रा में नकदी और बेनामी सम्पत्ति का पता चला बल्कि यह भी देखा गया कि वह सोने के बर्तन में भोजन करने का शौकीन है। इस छापेमारी में नवीन के घर से सोने की कटोरी और चम्मच मिली है। साथ ही काफी मात्रा में कैश भी मिला है। बताया जा रहा है कि इस रेड में कैश के अलावा सोने की कटोरी और चम्मच भी मिली हैं जिसमें वह खाना खया करता था। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति के पेपर भी मिले हैं।(बिहार में ड्रग इंस्पेक्टर)

गुरुवार सुबह-सुबह ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार के के पटना वाले घर पर निगरानी की टीम ने छापेमारी की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, नवीन कुमार के ऊपर रिश्वत खोरी का आरोप लगा है। इसी मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही टीम को उनके घर से कैश और ज्वेलरी मिली है। कई जमीनों के पेपर भी मिले है। टीम की कार्रवाई जारी है। अब नवीन कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। छापेमारी को लीड कर रहे  निगरानी डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार दो मेडिकल दुकानदारों से लाइसेंस का रिन्यूल करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहे थे। एक दुकानदार विनोद कुमार से 75 हजार तो दूसरे दुकानदार मुकेश कुमार से दो लाख की मांग थी। दोनों दुकानदारों ने अफसर की शिकायत हमारी टीम को दी थी, इसके बाद हमने प्लान बनाकर नवीन कुमार को सीतामढ़ी में 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।(बिहार में ड्रग इंस्पेक्टर)

Read also :  सासाराम। सड़क पर पसरे बालू की वजह से हुआ दर्घटना, दो युवक बुरी तरह से घायल

नवीन कुमार को सीतामढी से गिरफ्तार करने के बाद टीम उनको पटना लेकर आई। फिर निगरानी टीम ने उनके तीन ठिकानों पर एक साथ धावा बोला। पटना आवास के अलावा सीतामढ़ी व देवघर में भी घर पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। इन तीनों ठिकानों से बड़ी मात्रा में कैश और जमीन और प्लाट की संपत्ति मिली है। नकदी की गिनती जारी है और अवैध कमाई से जुटाई गई अचल संपत्ति के दस्तावेजों के अलावा उसके तमाम बैंक खाते भी खंगाले जा रहे हैं। इसमें दिलचस्प बात यह है कि नवीन के पटना वाले घर से सोने की कटोरी और चम्मच समेत काफी कीमते गहने बरामद हुए हैं जो इंस्पेक्टर की सैलरी और आय से कहीं ज्यादा थे। फिलहाल उनके घर पर टीम की कार्रवाई जारी है। साथ ही इंस्पेक्टर से भी पूछताछ चल रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस मामले में अभी काफी खुलासा होना बाकी है।(बिहार में ड्रग इंस्पेक्टर)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें