शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: डॉ0 जगदीश सिंह बने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में कुलपति के रूप में डॉक्टर जगदीश सिंह ने योगदान कर लिया। संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने डॉ सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा इस अवसर पर प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जुलाई 2022, 05:48 PM IST (11 जुलाई 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 02:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में कुलपति के रूप में डॉक्टर जगदीश सिंह ने योगदान कर लिया। संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने डॉ सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा इस अवसर पर प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका विश्वविद्यालय मे स्वागत किया। बता दें कि डॉक्टर जगदीश सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में निदेशक के पद को संभाल चुके हैं तथा इजराइल, बैंकॉक, नेपाल समेत् विभिन्न देशों में आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया है तथा शोध पत्रों का प्रकाशन किया है डॉक्टर सिंह शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में 33 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उनके देखरेख में 20 छात्रों ने स्नातकोत्तर तथा पीएचडी की उपाधि ग्रहण की है तथा 150 शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनरल में प्रकाशित हो चुका है।(रोहतास: डॉ0 जगदीश सिंह)

Read Also: रोहतास: डी ए वी में एन सी सी कैडेट्स की एनरोलमेंट जांच प्रक्रिया पूरी

डॉ सिंह ने लगभग 40 तकनीकी पुस्तिकाएं एवं किसानोंपयोगी साहित्य का प्रकाशन किया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों के छह नई प्रजातियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है डॉक्टर जगदीश सिंह आज 11 जुलाई को पूर्वान्ह से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति के रूप में कार्य प्रारंभ कर चुके हैं। कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह एवं कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा ने उन्हें गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में योगदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसी बीच डॉ सिंह ने बताया कि यहां आने के पूर्व उनके मन में यहां के प्रति इतनी जानकारी नहीं थी लेकिन संस्थान की भव्यता एवं यहां की संरचना को देखकर काफी अभिभूत हूं एवं संस्थान के लिए गुणवत्ता युक्त कार्य करता रहूंगा।(रोहतास: डॉ0 जगदीश सिंह)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.