शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: जिलाधिकारी ने डिस्टिक बैडमिंटन चैंपियनशिप का किया उद्घाटन, जिलाधिकारी ने बैडमिंटन खेल कर बच्चो को खेलने के लिए किया प्रेरित

सासाराम। सासाराम फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में तीन दिवसीय रोहतास डिस्टिक बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ किया गया। बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन रोहतास जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे डीएम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जुलाई 2022, 05:00 PM IST (30 जुलाई 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 03:13 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। सासाराम फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल में तीन दिवसीय रोहतास डिस्टिक बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 का शुभारंभ किया गया। बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन रोहतास जिला अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे डीएम धर्मेंद्र कुमार के अलावा डीएफओ मनीष वर्मा, डिहरी एसडीएम समीर सौरभ डीडीसी शेखर आनंद ने बैडमिंटन खेल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  जिलाधिकारी ने खुद बैडमिंटन खेल कर बच्चो को खेल के प्रति रुचि लाने के लिए प्रेरित किया। वहीं जिलाधिकारी के अलावा अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बैडमिंटन के बेहतर शॉट को देखकर वहां मौजूद लोगों ने जमकर तालियां बजाई। खासकर विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी के रूप में छात्र छात्राओं ने अपने जिला अधिकारी को बैडमिंटन खेलते हुए देख काफी प्रसन्न एवं रोमांचित दिखाई दिए।(रोहतास: जिलाधिकारी ने डिस्टिक)

वही उद्घाटन के पूर्व चैंपियनशिप के आयोजकों ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बैडमिंटन एक बेहतरीन खेल है और इस खेल में असीम संभावनाएं भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि एक्सरसाइज के दृष्टिकोण से भी बैडमिंटन एक बढ़िया खेल है इसलिए बैडमिंटन को खेलना चाहिए। जिला अधिकारी ने कहा कि खेल शरीर और मस्तिष्क के विकास में अहम भूमिका निभाता है इसलिए बच्चों को खेल से जुड़ना चाहिए। खेल का आयोजन कर रहे निशांत कुमार ने बताया कि रोहतास डिस्टिक बैडमिंटन चैंपियनशिप में रोहतास जिले के सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों के 300 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतिभागी ग्रुप में हिस्सा लिया है उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शशी प्रताप सिंह, शारीरिक शिक्षक मनोज कुमार, नरेंद्र कुमार, महताब आलम, प्रेम कुमार, पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाया।(रोहतास: जिलाधिकारी ने डिस्टिक)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.