ब्यूरो समस्तीपुर:-जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के द्वारा एन एच- 31 में बख्तियारपुर को एन एच- 28 में ताजपुर से जोड़ने वाली गंगा नदी पर प्रस्तावित 4-लेन पुल एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया गया । इस परियोजना के निर्माण का कार्य 22 जनवरी 2023 से प्रारंभ किया गया है। निरीक्षण के दौरान मौजा मालपुर में सेकंड लेयर सीएनजी कंपेक्सन का कार्य चालू स्थिति में पाया गया ।कार्यस्थल पर 14 की संख्या में हाईवा के अलावा जेसीबी रोलर, ग्रेडर,वाटर टैंकर की सहायता से कार्य किया जा रहा था।
कार्य प्रारंभ देखकर जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई एवं निदेशित किया गया कि इसी प्रकार निर्बाध तरीके से कार्य जारी रखा जाए। परियोजना के संवेदक नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के डीजीएम को जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यपालक अभियंता, विद्युत संचरण,प्रमंडल दलसिंहसराय से संपर्क स्थापित कर परियोजना के मार्ग में आ रहे अवरोधक विद्युत पोल को हटाने का कार्य पूर्ण किया जाए । साथ ही प्रबंधक (तकनीकी) बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को निर्देशित किया गया कि दोनों के बीच संपर्क स्थापित करा कर पोल को हटानेका कार्य सुनिश्चित कराएं ।
जिला पदाधिकारी के द्वारा पूरे एलाइनमेंट में हो रही कठिनाइयों का एजेंडा तैयार कर खेसरा वार रंगीन मानचित्र समर्पित करने का निदेश नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के डीजीएम को दिया गया ताकि इसका ससमय निराकरण किया जा सके एवं कार्य निर्वाध गति से चलता रहे । बताते चलें कि पूर्व में जिला पदाधिकारी के द्वारा 5 जनवरी 2023 को इसका निरीक्षण किया गया था, जिसके परिणाम स्वरूप नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के द्वारा विशेष रूचि लेकर अल्पावधि में निर्माण कार्य को प्रारंभ कराया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रमोद कुमार ,जिला भू अर्जन पदाधिकारी, प्रबंधक (तकनीकी) बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड , जोसेफ,डीजीएम, नवयुगा इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड, कंपनी के सर्वेयर रतन पांडेय तथा एचआर प्रवीण कुमार उपस्थित थे।
34 आंगनबाड़ी महिला पर्यवेक्षक आओ योगी सीधी भर्ती:-
समाहरणालय सभागार में सीधी भर्ती के तहत नियोजित 34 आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिकाओं के पदस्थापन हेतु जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई । जिला पदाधिकारी के द्वारा सर्वप्रथम आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिकाओं को प्रखंड वार रिक्ति की जानकारी दी गई और पदस्थापन हेतु की जाने वाली प्रक्रिया समझाई गई ।सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को इच्छा अनुसार सर्वप्रथम उनके इच्छित परियोजनाओं में पदस्थापन की प्रक्रिया की गई परंतु सभी उपस्थित महिला पर्यवेक्षिकाओं में कुछ परियोजना में आपसी सहमति नहीं बनने के कारण लॉटरी निकाली गई ।सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा एक-एक कर पर्ची निकाली गई ।पर्ची में अंकित परियोजनाओं में उनका पदस्थापन हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया। परियोजनाओं में रिक्तियों को भरने में यह कोशिश की सभी परियोजनाओं में महिला पर्यवेक्षिकाओं के स्वीकृत बल का कम से कम 60% पदस्थापन हो सके । ज्ञातव्य हो की सीधी भर्ती के तहत नियोजित 34 आंगनवाड़ी महिला पर्यवेक्षिकाओं द्वारा पूर्व में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के समक्ष योगदान किया गया था एवं अनुबंध इकरारनामा हस्ताक्षरित किया गया था।
इस अवसर पर अलका आम्रपाली, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,सुनीता सोनू, प्रभारी स्थापना उप समाहर्ता, आईटी प्रबंधक समस्तीपुर एवं सभी 34 महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित थे।