शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: डीईओ ने छात्राओं के नामांकन को ले सभी एचएम को सहयोग करने का निर्देश दिया

नासरीगंज| प्रखण्ड के धुस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सभा कक्ष में डीईओ संजीव कुमार ने प्रखण्ड के सभी प्राथमिक विधालयों के एचएम व सभी 12 पंचायतों के मुखिया एवं उक्त विधालय में नामांकित छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक गुरुवार को कि

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
28 जुलाई 2022, 06:32 PM IST (28 जुलाई 2022) अपडेट: 4 अक्टूबर 2026, 04:05 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नासरीगंज| प्रखण्ड के धुस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सभा कक्ष में डीईओ संजीव कुमार ने प्रखण्ड के सभी प्राथमिक विधालयों के एचएम व सभी 12 पंचायतों के मुखिया एवं उक्त विधालय में नामांकित छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक गुरुवार को किया। इस अवसर पर डीईओ ने सभी एचएम को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अपने-अपने विद्यालय पोषक क्षेत्र से उक्त विद्यालय में दो-दो छात्राओं का नामांकन कराने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। डीईओ ने कहा कि उक्त विद्यालय में 52 छात्राओं का नामांकन हो गया है। यथाशीघ्र आपलोग के सहयोग से छात्राओं का नामांकन 100 करना है। उन्होंने बैठक में उपस्तिथ सभी मुखिया से भी अपील करते हुए कहा कि अपने अपने पंचायत से छात्राओ का नामांकन कराने में सहयोग करें और लोगों को जागरूक करें। डीईओ ने कहा कि उक्त विद्यालय में बच्चियों के पठन पाठन से लेकर रहने खाने की उत्तम सुविधा है।(रोहतास: डीईओ ने छात्राओं)

छात्राओं को खेल खेल में शिक्षा देने का निर्देश शिक्षकों एवं वार्डन को दिया गया है। डीईओ ने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि उक्त विधालय में सुविधा में किसी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही की शिकायत सीधे वह बीईओ से करें। शिकायत मिलते ही सम्बंधित शिक्षक या वार्डेन पर कारवाई करने का निर्देश दिया गया है। डीईओ ने कहा कि सभी एचएम अपने विद्यालय में शिक्षकों को समय पर स्कूल आगमन व प्रस्थान कराना सुनिश्चित करें। विद्यालय अवधि में मोबाइल चलाते पकड़े जाने पर हर हाल में शिक्षकों पर कार्रवाई होगी। गुणवक्ता शिक्षा में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जायेगी।

Read Also: रोहतास: शिवसागर प्रखण्ड के पीएचसी में 10 आशा फासिलेटर को दी गयी जानकारी

बैठक में उपस्थित डीपीओ परियोजना सह जिला कस्तूरबा प्रभारी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि कस्तुरबा में छात्राओं को दो सेट पोशाक, ऊनी कपड़ा, सौ रुपया प्रति महीने छात्रवृत्ति दी जाती है, नाश्ता के अलावा पांच समय का भोजन दिया जाता है, आवासीय ट्यूशन, उसके अलावा उन्हें सिलाई, कढ़ाई, कटाई, बुनाई की प्रशिक्षण के साथ साथ मार्शल आर्ट व साइकिल चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं।उसके अलावा नाईट गार्ड की नियुक्ति सुरक्षा को ले की गई है।सभी विषयों की अलग अलग शिक्षिकाएं नियुक्त हैं जो विद्यालय में ही छात्रों को पढ़ाने का निर्देश दिया गया है।(रोहतास: डीईओ ने छात्राओं)
प्रभारी बीईओ सुरेश प्रसाद ने कहा कि कोरोना काल में जिन बच्चियों के माता पिता नहीं रहे उनका भी सभी लोग नामांकन करायें उन छात्राओ को नामांकन में प्राथमिकता दी जायेगी। मौके पर प्रखण्ड प्रमुख योगेश कुमार, कस्तुरबा विद्यालय एचएम जावेद अहमद, प्रभारी वार्डेन नेहा कुमारी, जिला अकॉउंटेंट प्रियंका कुमारी, मुखीया संघ अध्य्क्ष शशि कुमार, मुखीया टिंकु सिंह, वकील यादव, कृष्णा कुमार, शाहिद हुसैन, कौशल कुमार, सुखराज पासवान, अरविंद कुमार विद्यार्थी, बीआरपी अतुल्य कुमार, एचएम अशोक कुमार, निखिल आनन्द, हीरा लाल साह, वरीय लिपिक अखलाक अहमद, समेत सभी विद्यालयों के एचएम अभिभावक व छात्राएं व शिक्षिकायें उपस्थित थे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.