शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा मोचा चक्रवात, बिहार में भी दिखेगा असर, 19 जिलों में अलर्ट जारी

Cyclone Mocha: भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए अगले 48 घंटों में मौसम का उलटफेर उड़ीसा और बंगाल के बीच देखने को मिल सकता है, क्योंकि ऐसा अनुमान ल

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मई 2023, 12:09 PM IST (5 मई 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 01:49 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Cyclone Mocha: भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवात बनने के आसार नजर आ रहे हैं। इसलिए अगले 48 घंटों में मौसम का उलटफेर उड़ीसा और बंगाल के बीच देखने को मिल सकता है, क्योंकि ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि एक लो प्रेशर एरिया प्रबल हो सकता है।

UPSC: टैक्सी ड्राइवर का बेटा बना IAS ऑफिसर, पढ़िए गरीबी से निकले युवक की कहानी

वहीं, अगर ये चक्रवात का रूप धारण करता है, तो ये साल का पहला साइक्वलोन होगा जिसका असर मई के दूसरे हफ्ते में ज्यादा देखने को मिलेगा और ये काफी शक्तिशाली भी हो सकता है। इसके अलावा खबर आ रही की मौसम विभाग ने उड़ीसा बंगाल के अलावा दूसरे राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश और बिहार का भी नाम शामिल है।

IPL 2023 Record: इन भारतीय क्रिकेटर्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, लिस्ट में दिनेश कार्तिक का भी नाम शामिल

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी हुआ है, जिसमें शिवहर, वैशाली, समस्तीपुर, सुपौल, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, कटिहार समेत राज्य के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश होगी. पटना में शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे. गुरुवार को उत्तर बिहार के बेगूसराय, सीवान समेत कई जिलों में तेज आंधी व पानी से कुछ जगहों पर पेड़ गिर गए।