रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

जदयू सांसद से अपराधियों ने मांगा 2 करोड़ रंगदारी, नहीं देने पर दे रहे विडियो वायरल करने की ध’मकी

पटना डेस्क: बिहार के अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वो सत्तारूढ़ दल के सांसद से ही रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू को फोन कर दो करोड़ रुपये देने को कहा है और नहीं बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जून 2023, 10:25 AM IST (2 जून 2023) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 03:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब वो सत्तारूढ़ दल के सांसद से ही रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने JDU सांसद सुनील कुमार पिंटू को फोन कर दो करोड़ रुपये देने को कहा है और नहीं बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। जदयू सांसद ने पहले इसे फेक कॉल या किसी का मजाक समझा। लेकिन, जब अपराधी बार-बार कॉल कर रंगदारी मांगने लगे तो गुरुवार देर रात शास्त्रीनगर थाने जाकर FIR दर्ज करवाई। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Government Jobs: बिहार के युवाओं के लिए खुशखबरी, इन विभागों में निकली दो लाख से अधिक बहाली

बता दें, जदयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को पूजा कुमारी नाम की लड़की मोबाइल नंबर और इंटरनेट नंबर से कॉल कर रही है। इसके पहले इस लड़की ने जदयू सांसद के नंबर पर एडिट की गई आपत्तिजनक तस्वीर और वीडियो भेजा। इसके बाद फोन कर दो करोड़ की रंगदारी मांगने लगी। इतना ही नहीं लड़की ने 2 करोड़ नहीं देने पर इस फोटो और वीडियो को इंटरनेट और परिवार के बीच वायरल कर दिया।

OMG: दामाद पर आया सास का दिल, बेटी का घर तोड़कर खुद रचा ली शादी!

हालांकि, सांसद ने अपनी शिकायत में यह बताया है कि पिछले 10 दिनों से उनके मोबाइल पर फोन करके दो करोड़ रुपए के रंगदारी की मांग की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है। वह काफी परेशान हैं। पुलिस से अपील है कि वह इस मामले को गंभीरता से ले और रंगदारी मांगने वाले को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।