शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Coromandel Train Accident: ओडिशा ट्रेन हादसे में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी!

Coromandel Train Accident: बीती रात ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। इस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 350 लोग घायल हुए हैं। इसमें कई यात्रियों की हा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 जून 2023, 03:38 AM IST (3 जून 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 02:31 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Coromandel Train Accident: बीती रात ओडिशा में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। इस हादसे में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 350 लोग घायल हुए हैं। इसमें कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। एक महिला ने हादसे का दर्दनाक मंजर बयां किया है।

बिहार: ग्रामीणों ने लड़के के मना करने के बाद भी प्रेमी-प्रेमिका की कराई शादी, जानिए पूरा मामला

कोरोमंडल एक्सप्रेस से यात्रा करने वाली वंदना खटेड़ ने बताया, “मैं कोरामंडल से लौट रही थी. ट्रेन के वाशरूम से बाहर निकली तो देखा कि ट्रेन पूरी टेढ़ी हो गई. संतुलन बिगड़ने से मैं खुद को संभाल नहीं पा रही थी. सब सामन इधर-उधर हो गया था. लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरे पड़े थे. कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है. इसके बाद हम लोग बाहर निकलकर आए”।

एक रिपोर्ट के अनुसार हादसे में घायल यात्रियों को सोरो सीएचसी, गोपालपुर सीएचसी और खांटापाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है. फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है. इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है.

बिहार में सीएम नीतीश के विपक्षी दल की बैठक की निकली हवा, पटनायक के बाद इन दिग्गजों ने भी आने से किया मना!

रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘ट्रेन नंबर 12841 चेन्नई सेंट्रल से शालीमार जा रही थी. 2 जून दोपहर 3.30 बजे शालीमार के लिए रवाना हुई थी. शाम 8.30 बजे खड़गपुर डिवीजन में आने वाले बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई. अप और डाउन दोनों ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

Coromandel Train Accident: रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

हावड़ा- 033 – 26382217
खड़गपुर- 8972073925, 9332392339
बालासोर- 8249591559, 7978418322
शालीमार (कोलकाता) – 9903370746
रेलमदद- 044- 2535 4771