शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

कांग्रेस की लड़ाई सत्ता की नहीं बल्कि लोकतंत्र के लिए है: नाना पटोले

पटना डेस्क: मोदी सरकार के निरंकुशता, लोकतंत्र की हत्या, अडानी को गैर कानूनी तरीके से देश की सम्पत्ति देने और तानाशाही सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के संसद सदस्यता को खत्म करने के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 मार्च 2023, 08:06 PM IST (29 मार्च 2023) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 09:50 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: मोदी सरकार के निरंकुशता, लोकतंत्र की हत्या, अडानी को गैर कानूनी तरीके से देश की सम्पत्ति देने और तानाशाही सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी के संसद सदस्यता को खत्म करने के खिलाफ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महाराष्ट्र के अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए महाराष्ट्र के अध्यक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक नाना पटोले ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भाषा को मर्यादित नहीं रख पाते हैं कभी वें आंदोलित किसानों को आतंकवादी कहते हैं।

Virat Kohli IPL Record: विराट कोहली आईपीएल में बनाएंगे ये बड़ा रिकॉर्ड , इस मामले में बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज!

कांग्रेस की महिला सांसद को शुपर्णनखा बोलते हैं वो देश के विकास को लेकर वैश्विक मंचों पर बार-बार अपमानित करते रहे हैं और वर्तमान दौर में अपने व्यापारी मित्र अडानी को देश की जमापूंजी सौंप दे रहे हैं। इसी मुद्दे पर देश को सच्चाई बताने वाले हमारे नेता राहुल गांधी के खिलाफ सत्तारूढ़ दल व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अडानी के प्रति वफादारी दिखाने के लिए उनकी संसद सदस्यता पर हमला किया ताकि संयुक्त संसदीय समिति के गठन से बचा जा सके और 20 हजार करोड़ के घोटाले के उजागर होने से बचा जा सके। यह कांग्रेस की राष्ट्रहित में चल रही चरणबद्ध आंदोलनों को प्रभावित करने के लिए और इस देश के लोकतंत्र को बचाने की उनकी भूमिका पर कुठाराघात के रूप में कदम उठाया गया है।

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने राहुल गांधी मामले में तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं नहीं बोलूंगा..

वहीं, उन्होंने आगे कहा कि देश के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सहित एयरपोर्ट-पोर्ट तक को नियमों पर ताक पर रखकर अडानी को सौंपे जा रहे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने जब देश को नरेंद्र मोदी की कुत्सित नीतियों को जगजाहिर करना शुरू किया उसपर झल्लाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से सच छुपाने के लिए उनकी संसद सदस्यता से हटाने की साजिश रची और न्यायपालिका के माध्यम से इसे उन्होंने कर भी दिखाया। हमारे नेता राहुल गांधी ने किसी पिछड़े का असम्मान नहीं किया बल्कि चोर को चोर बताया और जो व्यक्ति चोर है वो किसी भी धर्म सम्प्रदाय से हो उसे चोर बोलने में कोई मानहानि नहीं होती। जिस देशभक्त परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आजाद भारत को बनाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उस गांधी परिवार को भाजपा और नरेंद्र मोदी द्वारा भ्रष्ट बताया जाता है और अपमानित किया जाता है तो देश के आम लोगों के जमापूंजी को लेकर भागने वाले देशद्रोही नीरव-ललित मोदी को चोर बोलने पर कैसे मानहानि हो गयी? उन्होंने कहा कि जिस गांधी नेहरू परिवार ने अपनी बेशकीमती सम्पत्तियों को देश को समर्पित कर दी उससे सरकारी आवास छिनने के जल्दी केंद्र सरकार की भ्रष्ट मानसिकता बताने को काफी है।

Sahara India Pariwar: सहारा इंडिया निवेशकों के लिए खुशखबरी, जल्द लोगों को पैसा मिलेगा वापस!

देश में बढ़ी बेरोजगारी समस्या 

बता दें, आरक्षण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम को बन्द करके निजी क्षेत्रों को देने से देश में पिछड़े समुदाय को बेरोजगारी की समस्या बढ़ेगी और कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय अधिवेशन में हमारे नेता राहुल गांधी ने ही पिछड़ों के हक के लिए उनकी गणना करने का प्रस्ताव पारित किया ताकि उन्हें उचित रोजगार की व्यवस्था की जा सकी। भाजपा पिछड़ों के खिलाफ साजिश रच रही है और निजी क्षेत्र को बढ़ावा देकर नौकरी देने वाले सार्वजनिक उपक्रम को बन्द करना चाहते हैं। भाजपा ने बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान भटकाने और जेपीसी की मांग को उलझाने के लिए यह मुद्दा उठाया और देश का ध्यान दूसरे मुद्दें पर शिफ्ट करने की साजिश रची।

तेजस्वी यादव की लालू के लड़के होने के अलावा कोई पहचान नहीं, 10 वीं फेल….

इसी के साथ पूर्व बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार आगमन पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले का स्वागत व अभिनंदन किया और उनके लंबे संसदीय जीवन के बारे में बताते हुए संवाददाताओं से परिचय कराया। संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह, विधायक डॉ शकील अहमद खान, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश पांडे, विधायक बंटी चौधरी, निर्मल वर्मा, असितनाथ तिवारी, सौरभ सिन्हा व ज्ञानरंजन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।