शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

फर्स्ट स्टेज में इलाज से संभव है कैंसर का समूल निदान 

भगवानपुर: प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारीपुर में शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा विश्व कैंसर जागरूकता दिवस आयोजित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं में कैंसर जैसे घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाई गई। उक्त अ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
10 फरवरी 2023, 07:43 PM IST (10 फरवरी 2023) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 08:31 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भगवानपुर: प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारीपुर में शुक्रवार को विद्यालय परिवार द्वारा विश्व कैंसर जागरूकता दिवस आयोजित कर विद्यालय के छात्र छात्राओं में कैंसर जैसे घातक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाई गई। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धृति जीवन अस्पताल बनवारीपुर व बेगूसराय के मेडिकल डायरेक्टर डॉ धीरज कुमार ने उपस्थित छात्र छात्राओं को उसके लक्षण व बचाव की जानकारी दी। उन्होंने उसके लक्षण में शरीर में गांठ होना, त्वचा में चमक होना, शरीर का वजन कम होना व शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कम होना बताया। वहीं इसके कारण आनुवंशिकी, वातावरण व प्रेस्टीज फूड बताया। उन्होंने इससे बचाव के लिए लोगों को ताजा भोजन, स्वच्छ पानी,भ्रम से दूर रहने सहित चिकित्सकीय परामर्श लेते रहना बताया। उन्होंने आगे बताया कि फर्स्ट स्टेज में अगर इसका पता चल जाय तो इसका इलाज संभव है। वहीं उन्होंने मेडिकल उपचार के रूप में आपरेशन व कीमोथेरेपी बताया। उक्त अवसर पर उपस्थित डॉ विश्वजीत कुमार ने कहा कि यह रोग पुरुष से ज्यादा महिलाओं को अपना शिकार बनाता है और बचाव ही इसका निदान है। उक्त अवसर पर उपस्थित धृति जीवन अस्पताल बनवारीपुर के प्रबंधक डॉ. विनोद भारती ने उक्त आयोजन के लिए विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए छात्र छात्राओं को उक्त गम्भीर बीमारी से बचाव हेतु विस्तार से जानकारी दी। उक्त अवसर पर विद्यालय के छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाई। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के शिक्षक सह उक्त कार्यक्रम के संचालक धर्मदेव पासवान ने मुख्य अतिथि डॉ धीरज कुमार को माला पहनाकर व चादर ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से आभार जताया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका अर्चना सिंह,नितु कुमारी, महेंद्र पासवान, आशुतोष कुमार, कृष्ण कुमार, मुकेश पासवान,रामसुदीन महतो, उपेन्द्र चौरसिया, परमानंद चौरसिया, सुनील चौरसिया, रंजीत कुमार सहित अन्य शिक्षक व स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे।