शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, पटना AIIMS में इलाज करा रहे मरीजों को अब नहीं होगी परेशानी

पटना एम्स में इलाज कराने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही हैं। सीएम नीतीश कुमार द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है, जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पटना एम्स को 25 एकड़ अतिरिक्त जमीन राज्य सरकार की ओर से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 फरवरी 2023, 07:55 PM IST (17 फरवरी 2023) अपडेट: 14 अक्टूबर 2026, 05:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना एम्स में इलाज कराने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही हैं। सीएम नीतीश कुमार द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है, जिससे आम आदमी को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि पटना एम्स को 25 एकड़ अतिरिक्त जमीन राज्य सरकार की ओर से दी जा रही है। साथ ही मरीजों के परिजनों के ठहरने की व्यवस्था वहां की जा रही है, जिसमें करीब 500 लोग रह सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को समाधान यात्रा के क्रम में ज्ञान भवन में पटना जिले की समीक्षा बैठक में ये बाते कहीं। उन्होंने पदाधिकारियों को कई निर्देश भी दिये। इसके साथ साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण हड्डी अस्पताल में मरीजों बहुत जल्द एमआरआई की सुविधा भी मिलेगी। गार्डिनर रोड अस्पताल 100 बेड के डायबिटीज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रूप में विकसित किया जाएगा। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। जनप्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया।

वहीं, पटना का न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल 100 बेड के डायबिटीज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में तब्दील होगा। अस्पताल का नया भवन चेन्नई के डॉ. वी मोहन डायबिटीज सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की तरह तैयार होगा। बीएमएसआईसीएल के अधिकारियों, अभियंताओं के साथ न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल के निदेशक इसके लिए चेन्नई के उस अस्पताल का दौरा करेंगे।