शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हमले की खबरों पर सीएम नीतीश का बड़ा एक्शन, जानिए क्या कहा

पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु मामले में बड़ा एक्शन लिया है, जिसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, खबर आई थी कि तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा हुई है, जिसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद इस पूरे मामले में स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
4 मार्च 2023, 02:07 PM IST (4 मार्च 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 01:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तमिलनाडु मामले में बड़ा एक्शन लिया है, जिसके बाद उनकी काफी तारीफ हो रही है। दरअसल, खबर आई थी कि तमिलनाडु में बिहारियों पर हिंसा हुई है, जिसके बाद अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद इस पूरे मामले में संज्ञान लेते हुए बिहार की एक टीम को जांच पड़ताल के लिए तमिलनाडु भेजने का निर्णय लिया है।

Urfi Javed New Outfit: उर्फी ने साड़ी में लगाया टेप, तेज हवा में उड़ गए कपड़े, फिर… देखिए पूरा विडियो

हालांकि, तमिलनाडु में बिहारियों पर हुई हिंसा मामले में तेजस्वी यादव ने अलग दावा किया था, जिस पर खुद बिहार सरकार ने भरोसा नहीं जताया। एक रिपोर्ट के अनुसार तेजस्वी ने कहा कि भाजपा झूठा अफवाह फैला रही है। लेकिन, शाम होते-होते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार सरकार की एक विशेष टीम भेजने का एलान कर दिया है। बिहार सरकार ने आनन फानन में एक टीम बनाई है, जो शनिवार को पटना से चेन्नई रवाना होगी।

लड़की ने अपने रिश्तेदार संग भागकर की शादी, फिर कहा- प्यार किया है चोरी नहीं

बिहार विधानसभा में बीते दिन तमिलनाडु हिंसा मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। विपक्ष में बैठी भाजपा ने आरोप लगाया कि जब तमिलनाडु में बिहारियों का अपमान हो रहा था, तब तेजस्वी यादव चार्टर्ड फ्लाइट से तमिलनाडु जाकर वहां के मुख्यमंत्री का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। जिसे बिहारियों का अपमान हुआ है।

Big News: जानिए आगे क्या होगा

इसी के बाद तेजस्वी यादव ने कहा था कि बीजेपी सरासर झूठा अफवाह फैला रही है। तमिलनाडु में किसी बिहारी को कुछ नहीं हुआ है। लेकिन तेजस्वी के दावे से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही संतुष्ट नहीं है। बिहार सरकार ने अपने तीन अधिकारियों की टीम बना दी है जो शनिवार को पटना से चेन्नई रवाना हो रही है। इस टीम में श्रम संसाधन विभाग के विशेष सचिव आलोक कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव बालामुरूगन डी और सीआईडी के आईजी पी. कन्नन शामिल हैं।