शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

सीएम नीतीश तोड़ना चाहते है मांझी की पार्टी…. पूर्व सीएम का खुलासा, बोले- लोकसभा से पहले ले सकता हूं बड़ा निर्णय…

पटना डेस्क: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर है। उन्हें जो बात बोलनी रहती है, वह मीडिया के सामने आकर बोल देते हैं। इसी कड़ी में जब उनसे यह सवाल किया गया क्या आप की पार्टी का विलय करवाने की कोशिश की ज

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 जून 2023, 02:26 PM IST (5 जून 2023) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 12:15 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी हमेशा से अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर है। उन्हें जो बात बोलनी रहती है, वह मीडिया के सामने आकर बोल देते हैं। इसी कड़ी में जब उनसे यह सवाल किया गया क्या आप की पार्टी का विलय करवाने की कोशिश की जा रही है तो उन्होंने इसका भी बेबाक अंदाज में जवाब दिया है।

बड़ी खबर: कांग्रेस को सीएम नीतीश कुमार का दो टूक जवाब, बोले – राहुल गांधी के बिना बैठक संभव नहीं…

दरअसल, मांझी से जब एक अखबार के इंटरव्यू में सवाल किया गया कि – क्या नीतीश कुमार चाहते हैं कि आपके पार्टी का विलय जेडीयू में हो जाए ? तो इसके जवाब में मांझी ने कहा कि – बिल्कुल यह बात सही है कि वह चाहते हैं कि मेरी पार्टी का विलय हो जाए। लेकिन मैंने स्पष्ट रूप में कह दिया कि मैं अपनी पार्टी का किसी भी ग्रुप में मिले नहीं होने दूंगा। हम इंडिपेंडेंट पार्टी के रूप में पहचान रखते हैं। जैसे

वहीं, उनसे जब आगे सवाल किया गया कि नीतीश कुमार ने तो आपको सीएम बनवाया। इसके बाद उन्होंने ही आपको हटवाया। तब वे क्या चाहते थे कि आप उनकी खड़ाऊं रखकर शासन करें? इसके जवाब में मांझी ने कहा कि- ये बात सही है कि उन्होंने मुझे सीएम बनाया, लेकिन काम करने का फ्री हैंड देना चाहिए था। जब मैं स्वतंत्र निर्णय लेने लगा तो उन्हें तकलीफ हुई। मुझे गलत तरीके से हटाया गया। शरद यादव की उसमें बड़ी भूमिका थी।

खुशखबरी: बिहार में घर बनाना हुआ आसान, सरिया और सीमेंट के दामों में आई गिरावट

फिर इसके अलावा जब उनसे बीजेपी के साथ हाथ मिलाने पर सवाल किया गया तो इसके जवाब में मांझी ने कहा कि -नीतीश कुमार 18 वर्षों से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इनके ऊपर आज तक कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। नरेंद्र मोदी का विज्ञापन खूब आता है वह भी अपना काम कर रहे हैं। राजनीति में किसी के साथ रहने का कोई कसम नहीं होता है और नीतीश कुमार का साथ छोड़ने की फिलहाल कोई वजह भी नहीं है।