शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
राज्य खेल झारखंड ब्रेकिंग न्यूज़

एशियन गेम्स में स्वर्ण जीतने वाली झारखंडी हॉकी खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी तैयारियों तथा अनुभवों की जानकारी ली।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
4 अक्टूबर 2026, 06:54 PM IST (4 अक्टूबर 2026) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रांची। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की झारखंडी खिलाड़ियों ने रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। टीम की कप्तान सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, ब्यूटी डुंगडुंग और दीपिका सोरेंग ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनकी तैयारियों तथा अनुभवों की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर उत्साहवर्धन किया और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने में झारखंड की बेटियों का योगदान राज्य और देश के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और जज्बे से देश का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता से झारखंड के खेल इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि राज्य की युवा पीढ़ी और विशेषकर बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को आगे भी इसी लगन और समर्पण के साथ देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। मौके पर हॉकी झारखंड के डीजी विजय शंकर सिंह, इंटरनेशनल रेसलिंग कोच सह सीईओ झारखंड रजनीश कुमार और जनरल सेक्रेटरी मनोज कुमार प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।