शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

चेनारी : आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की हुई मौत, एक महिला झुलसी

चेनारी। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर में हुए तेज बारिश में  आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। वहीं एक महिला  बुरी तरह से झुलस  गई। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ गांव के बधार में सोहनी करने के दौरान आकाशीय बिजली गिर प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 अगस्त 2022, 07:07 PM IST (31 अगस्त 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
चेनारी। थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर में हुए तेज बारिश में  आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। वहीं एक महिला  बुरी तरह से झुलस  गई। मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ गांव के बधार में सोहनी करने के दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी जिसके कारण सोहनी कर रही दो महिलाओं की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक महिला पूरी तरह से घायल हो गई। बता दें कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तीनों महिलाओं को आनन-फानन में इलाज हेतु चेनारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया जबकि एक महिला को इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सासाराम सदर अस्पताल में रेफर कर दिया।( महिलाओं की हुई मौत)

Read also : समस्तीपुर : लश शोभा यात्रा के साथ सुरु हुई गणेश पूजनोत्सव

मृतिका  रामगढ़ निवासी निरंकार राम की पत्नी सुमित्रा देवी, सुरेंद्र राम की पत्नी सोनी देवी बताई जाती है। वहीं घायल महिला ददन राम की पत्नी प्रभावती देवी बताई जा रही  हैं। मृत्यु की खबर सुनते ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं रामगढ़ गांव में मातम  छाई हुई है। वही घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया।( महिलाओं की हुई मौत)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।