शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

चंदौली: कई बार टिकट कटने पर भी नाराज नहीं हुयीं दर्शना, धैर्य रखने पर भाजपा ने दिया बड़ा इनाम, घोषित हुई राज्यसभा उम्मीदवार

राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने के बाद चंदौली के नेताओं में खुशी का माहौल देखा गया चंदौली| चंदौली की भाजपा नेत्री और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने के बाद चंद

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मई 2022, 06:14 PM IST (30 मई 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 01:21 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने के बाद चंदौली के नेताओं में खुशी का माहौल देखा गया

चंदौली| चंदौली की भाजपा नेत्री और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित करने के बाद चंदौली के नेताओं में खुशी का माहौल देखा गया। पार्टी की ओर से रविवार को कुल 16 उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, जिसमें 6 उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं। इनमें एक नाम चंदौली जिले की रहने वाली दर्शना सिंह का भी है। दर्शना सिंह के राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनने पर चंदौली के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है। राज्यसभा के 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होना है। 31 मई को नामांकन की आखिरी तिथि है।चंदौली के बरहनी ब्लॉक स्थित डिग्घी ग्राम पंचायत के चखनियां गांव निवासी रणंजय सिंह की पत्नी दर्शना सिंह वर्तमान में वाराणसी के डॉफी स्थित अशोक पुरम कॉलोनी में रहती हैं।(चंदौली: कई बार टिकट)

चंदौली: सकलडीहा तहसील के लेखपाल बैठे धरने पर लेखपाल संघ अध्यक्ष विनय सिंह

1996 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय से इतिहास विषय में मास्टर डिग्री (एमए) के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त करने के बाद दर्शना सिंह ने उद्धघोषक के रूप में आकाशवाणी और दूरदर्शन इलाहाबाद में दो वर्षों तक कार्य किया था।इसके बाद उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत 2008 में की। सर्वप्रथम वर्ष 2011 में चंदौली जिले की महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनी। वर्ष 2013 मेंव महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य, वर्ष 2015 में भाजपा काशी क्षेत्र के मंत्री, वर्ष 2018 में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनी। 2021 भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बनायीं गयीं। इसके बीच कई बार ऐसे अवसर आए जब विधानसभा और अन्य चुनावों में दर्शना के टिकट की बात हुई पर उनको टिकट नहीं मिला। इसके बावजूद दर्शना सिंह पूरी ईमानदारी से कार्य करती रहीं। लगभग एक दशक से पार्टी के लिए ईमानदारी और परिश्रम से काम करने का पुरस्कार भाजपा ने दिया और वह राज्यसभा का उम्मीदवार बन गयीं हैं।(चंदौली: कई बार टिकट)

चंदौली के भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हमारे भाजपा चंदौली के लिए हर्ष का विषय है कि हम सभी के बीच की कर्मठ और जुझारू नेत्री भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दर्शना सिंह को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी ने एक कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और यह संदेश जाएगा कि पार्टी के लिए लगन के साथ काम करने वालों पर पार्टी की नजर कभी न कभी जरूर पड़ती है और उसकी मेहनत का फल मिलता है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.