शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •  

चंदौली: तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड सवार युवती को रौंदा, मौत, बाल-बाल बचे पिता

चंदौली। अलीनगर थाना के लौंदा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मोपेड पर सवार क्षेत्र के धूरीकोट गांव निवासी रोशनी कुमारी (18) की मौत हो गई। दुर्घटना में उनके पिता योगेंद्र कुमार बाल-बाल बच

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 मई 2022, 06:19 PM IST (30 मई 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 01:23 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चंदौली। अलीनगर थाना के लौंदा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मोपेड पर सवार क्षेत्र के धूरीकोट गांव निवासी रोशनी कुमारी (18) की मौत हो गई। दुर्घटना में उनके पिता योगेंद्र कुमार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद ट्रक चालक मयवाहन फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिए ट्रक की पहचान की जा रही है।(चंदौली: तेज रफ्तार ट्रक)

चंदौली: कई बार टिकट कटने पर भी नाराज नहीं हुयीं दर्शना, धैर्य रखने पर भाजपा ने दिया बड़ा इनाम, घोषित हुई राज्यसभा उम्मीदवार

रोशनी सोमवार को अपने पिता योगेंद्र के साथ मोपेड से पीडीडीयू नगर कपड़ा खरीदने के लिए जा रही थीं। जैसे ही दोनों लौंदा गांव के समीप पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे मोपेड अनियंत्रित होकर पलट गई और उस पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर गए। ट्रक रोशनी को रौंदते हुए आगे निकल गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता बाल-बाल बच गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसओ सत्येंद्र विक्रम हमराहियों के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए ट्रक की पहचान की जा रही है।(चंदौली: तेज रफ्तार ट्रक)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.