रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

लाठी-डंडे-लोहे के रड से पीट-पीट कर बृजनंदन भगत को दबंगों किया था अधमरा,इलाज के दौरान हुई मौत,

बेलदौर प्रखंड:अंतर्गत माली पंचायत के वार्ड नं 6 निवासी रामस्वरूप भगत के 35वर्षीय पुत्र बृजनंदन भगत का मौत ईलाज के तीन दिन बाद माया गंज अस्पताल भागलपुर में हो गया। जानकारी के मुताबिक तीन महिने से जमीन को लेकर मृतक से परोशियों के साथ लड़ाई झग

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 अगस्त 2022, 11:26 AM IST (17 अगस्त 2022) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 09:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
बेलदौर प्रखंड:अंतर्गत माली पंचायत के वार्ड नं 6 निवासी रामस्वरूप भगत के 35वर्षीय पुत्र बृजनंदन भगत का मौत ईलाज के तीन दिन बाद माया गंज अस्पताल भागलपुर में हो गया। जानकारी के मुताबिक तीन महिने से जमीन को लेकर मृतक से परोशियों के साथ लड़ाई झगडे हो रहा था। वहीं शुक्रवार को रक्षाबंधन के रात में अंधेरे का फायदा उठाकर दर्जनों की संख्या में आए अपराधी बृजनंदन के घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर आंगन में घुस गया और आंगन में बैठे ब्रजनंदन भगत के उपर ताबड़तोड़ लाठी डंडे रड बरसाने लगे पीट पीट कर उन्हें अधमरा कर दिया और घनी आबादी के बीच होकर आराम से सभी निकल गए किसी ने उसे पकड़ने का भी हिम्मत नहीं कर सका।(लाठी-डंडे-लोहे के)

पढ़ाई का बेहतर माहौवल और स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए डीएम को धन्यवाद दिया – प्राचार्य डॉ ऐसएन लाल

किसी ने इस बात की जानकारी बेलदौर थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश को दिया वहीं थाना अध्यक्ष के निर्देश पर एक घंटे बाद आए पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया। वहीं खगड़िया में इलाज के बाद हालत को बिगड़ते देख डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया जहां तीन दिन तक इलाज चला वहीं तीन दिन बाद उनका मौत हो गया। इस खबर को सुनते ही परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया सभी रोने बिलखने लगे।(लाठी-डंडे-लोहे के)
पत्नी रुबी देवी का रो रो कर बुरा हाल है तो वहीं मृतक की 60वर्षीय मां आशा देवी बेटे के वियोग में रोते रोते अचेत हो जा रही थी उन्हें दांती पर दांती लग रहा था।वहीं मृतक को दो लड़का और दो लड़की है बड़ी लड़की सोनम कुमारी 10 वर्ष की है  सबसे छोटा लड़का संत कुमार बाबू 2 वर्ष के हैं बच्चे पिता के आने का इंतजार कर रहे थे उन्हें कुछ मालूम ही नहीं हो रहा था की आखिर हुआ क्या है।वहीं पुर्व मुखिया नरसिंह नारायण यादव, सरपंच सहित दर्जनों ग्रामीण पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए थे।(लाठी-डंडे-लोहे के)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.