शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

BJP का सीएम नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, सुशासन बाबू को बताया डूबता जहाज

सीएम नीतीश कुमार पर एक बार सिर्फ पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जोरदार हमला बोला है, जिसके बाद जेडीयू ने भी जवाब दे दिया। आरसीपी सिंह मुगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के खंड बिहार पहुंचे. यहां पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 फरवरी 2023, 08:25 PM IST (15 फरवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सीएम नीतीश कुमार पर एक बार सिर्फ पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जोरदार हमला बोला है, जिसके बाद जेडीयू ने भी जवाब दे दिया। आरसीपी सिंह मुगेर जिले के हवेली खड़गपुर प्रखंड क्षेत्र के खंड बिहार पहुंचे. यहां पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे उन्होंने नीतीश कुमार को डूबता हुआ जहाज बता दिया।

वहीं, मुंगेर से लगभग 40 किलोमीटर दूर हवेली खड़गपुर प्रखंड के खंड बिहार बेसिक स्कूल के मैदान में पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने ‘बदलो बिहार’अभियान की शुरूआत की. दरअसल यहां पर उनका कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ही था. लेकिन, रविवार को ही जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के समय को आगे बढ़ा दिया था। जिला प्रशासन का कहना था कि 11 बजे कार्यक्रम शुरू होने से स्कूल में पढ़ाई बाधित होगी। जिला प्रशासन के इस कदम के बाद कार्यक्रम का समय बदलकर स्कूल के बंद होने के बाद शाम चार बजे कर दिया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में लगभग एक हजार लोगों की मौजूदगी के बीच आरसीपी सिंह ने अपने ‘बदलो बिहार’ अभियान की शुरूआत की. इस दौरान आरसीपी सिंह ने कह कि राज्य की सरकार और जिला प्रशासन नहीं चाहती थी कि यह अभियान चले. इस कारण कार्यक्रम को रद्द करवाने के कई उपाय भी किए गए. लेकिन, सभी असफल हो गये. इस आरसीपी सिंह ने स्पष्ट किया कि हम किसी पार्टी के साथ जाएं या न जाएं, महागठबंधन के साथ तो नहीं जाएंगे. जब बिहार में एनडीए की सरकार थी, तब ऐसा नहीं होता था, आज देखिए कैसे कपड़फोड़ी हो रही है.