शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपा कार्यकर्ता , मुफ्त चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन 

 रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र के जाखिम सलेमपुर गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती 25 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 सितंबर 2023, 09:39 PM IST (19 सितंबर 2023) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 01:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
 रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र के जाखिम सलेमपुर गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती 25 सितंबर तक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सेवा कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी जिला चिकित्सा  प्रकोष्ठ की ओर से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को  सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा।  उन्होंने शिक्षामंत्री के  सनातनियों  के विरुद्ध दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए  कहा कि सनातन को कोई भी समाप्त नहीं कर सकता है। वहीं भाजपा  जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमन्त्री के जन्मदिन पर सेवा सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।  इसी क्रम में मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इंडिया गठबंधन 2024 से पहले ही ध्वस्त हो जायेगा। यह   गठबंधन ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉक्टर संगम वर्मा ने बताया कि इस चिकित्सा शिविर में मरीज को मुफ्त दवा, ब्लड जांच, ब्लड प्रेशर की जांच,स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं की जांच ,दंत चिकित्सकों द्वारा दांतों जांच एवं आंख रोग विशेषज्ञों के द्वारा आंख का जांच किया गया। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया।

कारनामेपुर में मनाई गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 73वा जन्मदिवस

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधान पार्षद दिलीप कुमार सिंह ,जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभेंदु शेखर उर्फ शुभम सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस चिकित्सा शिविर में बहुमूल्य समय दान कर मरीज का  मुफ्त इलाज   डॉ. अमित मनोहर, डॉ. संगम वर्मा, डॉ. रश्मि वर्मा ,डॉ. नुरुल इस्लाम एवं  डॉ. अस्फिया नूर अंसारी के द्वारा किया गया। जिसमें मरीजों का ब्लड जांच लैब टेक्नीशियन मो. नदीम औरंगजेब के द्वारा किया गया। दवा वितरण का कार्य रंजीत उर्फ छोटू, बिनोद कुमार एवं मुरारी के द्वारा किया गया। महिला  मरीजों की  सहायता में एएनएम अंजू कुमारी, शोभा कुमारी, सिमा कुमारी ने योगदान दिया। डॉ. अमित मनोहर के द्वारा हृदय रोगी ,दमा रोगी एवं एंड क्रॉनिक बीमारियों का इलाज किया गया। इस शिविर में 106 मरीज का इलाज मुफ्त में किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष संतोष कुमार साव,भाजपा ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सह पंचायत समिति प्रतिनिधि डॉ. गोपाल प्रसाद,जिला मीडिया प्रभारी मितेन्द्र सिंह, भाजयुमो जिला महामंत्री शुभम सिंह, भाजयुमो प्रवक्ता सोनू सिंह, नलिनी रंजन, टनटन सिंह, काली सिंह, महामंत्री बबलू सिंह, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद राज सिंह,डॉक्टर आर. कुमार,भाजपा नेता सुदामा साव के साथ  कई अन्य लोग मौजूद रहे।