शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सीएम नीतीश पर भाजपा का जोरदार हमला, कहा- लालू के चक्कर में फंसे सुशासन बाबू..

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनके ऊपर निशाना साधा जा रहा कि वो औपचारिकता निभाने के लिए बिहार के सीएम पद पर कार्यरत हैं। जबकि सारा कार्यभार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं। वहीं, देशभर में नेताओं से

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 फरवरी 2023, 06:22 PM IST (19 फरवरी 2023) अपडेट: 21 सितंबर 2026, 02:43 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। उनके ऊपर निशाना साधा जा रहा कि वो औपचारिकता निभाने के लिए बिहार के सीएम पद पर कार्यरत हैं। जबकि सारा कार्यभार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव संभाल रहे हैं।

वहीं, देशभर में नेताओं से संवाद भी करेंगे। शनिवार को उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में बीजेपी 100 सीटों पर ही सिमट जाएगी। उनके इसी बयान को लेकर रविवार को बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। रविशंकर प्रसाद ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अब इंद्र कुमार गुजराल बनना चाहते हैं, वह नहीं देख रहे हैं कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। उन्हें बस सिर्फ अपनी पड़ी है।

इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन्हें भाव नहीं दे रही है। इसके बाद भी लालू जी के चक्कर में फंस गए हैं और रात में सपने देखने लगे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने बयान देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस साथ आ जाए तो बीजेपी को 100 सीटों पर रोका जा सकता है। कांग्रेस को साथ लाने के लिए नीतीश हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस उन्हें बिल्कुल भाव नहीं दे रही है, जिस वजह से वह परेशान हैं।