शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सड़क हादसे में बिस्कुट कारोबारी की मौत, दाउदनगर ​​​​​​​जाने के दौरान हुआ हादसा

औरंगाबाद: जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदीपुर डिहरी गांव के पास एनएच 139 पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार बिस्कुट कारोबारी को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 सितंबर 2023, 09:53 PM IST (15 सितंबर 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 03:38 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद: जिले के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सदीपुर डिहरी गांव के पास एनएच 139 पर शुक्रवार को अनियंत्रित कार ने एक बाइक सवार बिस्कुट कारोबारी को टक्कर मार दी जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ओबरा थाना पुलिस ने युवक को सदर अस्पताल लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बिस्कुट कारोबारी की पहचान जम्होर बाजार निवासी सुरेंद्र सिंह के रूप में की गई है।

भाजपा के खिलाफ जदयू का मसाल जुलूस

मृतक कांग्रेस के सदर प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के पोते है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने आए कांग्रेस सदर प्रखंड अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि सुरेंद्र अपने भाई के साथ बिस्कुट कारोबार से जुड़ा हुआ था और व्यवसाय के उद्देश्य से दाउदनगर जा रहा था। लेकिन सदीपुर डिहरी के पास एक कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने आरोपी चालक को पुलिस को सौंप दिया। सदर अस्पताल में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है।