शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सीसीएच ट्रेंड ग्रामीण चिकित्सको को कम्यूनिटी हेल्थ सर्विसेज में बहाल करे बिहार सरकार 

सासाराम । ग्रामीण चिकित्सक अधिकार मंच एवम रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल सासाराम के संयुक्त तत्वावधान में वनडे ऐडवांस कंटिन्यू मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम टॉपिक्स कार्डियोलॉजी एण्ड डर्मेटोलॉजी  मेडिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन दिनांक31 जुलाई  को रक

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जुलाई 2022, 03:38 PM IST (31 जुलाई 2022) अपडेट: 13 अक्टूबर 2026, 10:44 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम । ग्रामीण चिकित्सक अधिकार मंच एवम रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल सासाराम के संयुक्त तत्वावधान में वनडे ऐडवांस कंटिन्यू मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम टॉपिक्स कार्डियोलॉजी एण्ड डर्मेटोलॉजी  मेडिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन दिनांक31 जुलाई  को रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल, सासाराम के प्रांगण में आयोजन  किया गया।  जिसका उद्दघाटन डाॅ.(प्रो.) उपेन्द्र नारायण सिंह, एमडी,डीएम(कार्डियो), कार्डियोलॉजिस्ट, विभागाध्यक्ष  इंद्रा गांधी ह्रदय रोग संस्थान एवम पीएमसीएच,पटना एवम मुख्य अतिथि डॉ.कल्पना सिंह, डर्मेटोलॉजिस्ट एक्स रेजिडेंस एनएमसीएच, पटना डॉ. जीतेंद्र नाथ मौर्य,केंद्रीय प्रवक्ता आयुष्मा (इंडिया)सह राष्ट्रीय संरक्षक एवम डॉ. प्रिय रंजन किशोर सर्जन सह निदेशक सहारा संध्या हॉस्पिटल, संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
ग्रामीण चिकित्सको  के हक और अधिकारों की प्राप्ति हेतु राजकीय संरक्षण व संवर्धन के लिए संगठन के माध्यम से विभिन्न तथ्यों पर भी जानकारी प्रदान की गई। डाॅ. उपेन्द्र नारायण सिंह, कार्डियोलॉजिस्ट ने कहा की  वर्तमान समय में जन मानस में ह्रदय रोग, हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक्स जैसी बीमारियों से ज्यादा लोग ग्रसित है।इसलिए ग्रामीण चिकित्सकों को इन सब कार्डियक बीमारियों की एडवांस जानकारी प्रदान करना मेरा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा की ह्रदय रोग से बचाव के लिए भोजन में नमक, शुगर के साथ- साथ तैलीय खाद्य  पदार्थो का सेवन कम से कम करना चाहिए। डब्लूएचओ का भी मानना है की सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा में   ग्रामीण चिकित्सको की अनदेखी नहीं की जा सकती है, इसलिए सरकार इन्हें कम्यूनिटी हेल्थ सर्विसेज के पाठ्यक्रम से जोड़कर रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनर्स घोषित करें।
राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. जीतेंद्र नाथ मौर्य ने कहा की बिहार सरकार को एनआईओएस एवम राज्य स्वास्थ्य समिति से ट्रेंड ग्रामीण चिकित्सको को कम्यूनिटी हेल्थ सर्विसेज में यथाशीघ्र वैकेंस निकलकर बहाल करनी चाहिए।उनका मानना है की हम सरकार के भरोसे नहीं बैठेंगे अपने संगठन के सभी सदस्यों को मेडिकल साइंस के मॉर्डन टेक्नोलॉजी की जानकारी देश के टॉप सुपरस्पेशलिटी डॉक्टर्स के निर्देशन में कराने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा की जीविका एवम आशा दीदी से पचास गुणा बेहतर हैं ट्रैंड ग्रामीण चिकित्सक सरकार को सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में इन्हीं ट्रेंड ग्रामीण चिकित्सको की सेवा लेनी चाहिए।

देवघर: अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनने बनने की संभावना देवघर हवाई अड्डे में : राजीव प्रताप रूडी

डॉ कल्पना सिंह, डर्मेटोलॉजिस्ट ने बरसात के मौसम में फंगल इन्फेक्शन के बचाव एवम उपचार के बारे में चर्चा की।उन्होंने चर्म रोग के साथ साथ स्त्री पुरुष यौन रोगों के पहचान एवम बचाव पर प्रकाश डालीं। कंटिन्यू मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम  के तहत  ट्रेनिंग के उपरान्त उपस्थित सभी ग्रामीण चिकित्सको को सीएमई सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। वैद्यामृत आयुर्वेदिक फार्मुलेशन द्वारा कार्डियोअमृत, डॉक्टर नेफ्रो, डायबा अमृत, फेमिएक्ट औषधियों के गुणधर्म की चर्चा सीएमडी श्री अजय कुमार सिंह ने किया। रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल के निदेशक  डॉ.पी.आर किशोर ने सम्बोधन में कहा की ग्रामीण चिकित्सक सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा के रीढ़ है,इनकी अनदेखी नहीं की जा सकती। गरीब मरीजों के लिय सस्ते दर पर जेनरल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की व्यवस्था रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल में उपलब्ध है।
प्रबंध निदेशक डॉ प्रीति पाण्डेय ने कहा की ग्रामीण चिकित्सको के बेहतर भविष्य के लिए रक्षक इमरजेंसी हॉस्पिटल हरसंभव मदद के लिए तैयार है और ग्रामीण क्षेत्रों में नि शुल्क चिकित्सा शिवीर लगाने के लिए संकल्पित हैं। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीण चिकित्सको ने एक सुर में कहा की राज्य सरकार यदि हमारी बहाली नही करती है तो राज्यव्यापी आन्दोलन करेंगे। प्रोग्राम का संचालन जिला अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार कुशवाहा ने किया और कहा की आपलोगो के ट्रेनिग के लिए ग्रामीण चिकित्सक अधिकार मंच प्रतिबद्ध है आने वाले समय में राजकीय अधिकारों की प्राप्ति निश्चित रूप से मिलेगी। उपास्थित चिकित्सको में मुख्य रूप से डॉ प्रमोद कुमार, डॉ अशोक सिंह, डॉ संजय पाठक, डॉ राजेश कुमार, डॉ कमला सिंह , डॉ चंद्रशेखर, डॉ धर्मेंद्र सिंह,डॉ केशव पाल, डॉ महेंद्र सिंह,डॉ जगबाली पासवान, डॉ रमेश सिंह, डॉ गणेश कुमार, डॉ ए आलम, डॉ सकील आलम, डॉ अमरेन्द्र सिंह, डॉ सूर्यनाथ सिंह, डाॅ चन्द्रमा राम, सहित सैकड़ों चिकित्सक ने प्रोग्राम में नई नई जानकारियाँ प्राप्त की।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.