बेगूसराय : भारत जोड़ो यात्रा क़े बिहार संस्करण की बेगूसराय जिले में प्रवेश पर यात्रा और पदयात्रियों क़े स्वागत की जोरदार तैयारी चल रही है। ज्ञात हो कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर बिहार कांग्रेस द्वारा बांका से बोधगया तक 1200 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा 17 जनवरी को अपराहन खगड़िया की सीमा को छोड़ते हुए सिमरी बेला चौक पर बेगूसराय की सीमा में प्रवेश करेगी, जहाँ खगड़िया कांग्रेस के द्वारा बेगूसराय जिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन सिंह को यात्रा का ध्वज समर्पित किया जाएगा।
यात्रा क़े कोऑर्डिनेटर रत्नेश टुल्लू ने बताया कि ध्वज ग्रहण करने पश्चात जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह क़े नेतृत्व में यात्रा अपने निर्धारित कार्यक्रम क़े तहत आगे बढेगी। बेला सिमरी चौक पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल को तोरणद्वार, बैनर, पोस्टर से सजाया जा रहा है। साथ ही निर्धारित रुट पर कार्यकर्ता और नेता अपने अपने स्तर से स्वागत की तैयारी करने में व्यस्त हैँ। कार्यक्रम के सफल आयोजन में रजनीकांत पाठक, संजय सिंह, राजेंद्र पासवान, शांतिस्वामी, जय प्रकाश साह, अमित कुमार, सवार कुमार, रामस्वरूप पासवान, रजनीश सिंह, शिवम गौतम, धर्मराज सहनी, उदय सिंह, अभाष झा , सतीश कुमार बीरु, कमलेश कंचन, शांति झा, नाज हसन, राजेश महतों, ब्रजेश कुमार, परमानंद चौधरी, उदय सिंह, सुरेश पासवन, राम कृपाल चौधरी, वीरेश्वर महतों, अवनीश कुमार, प्रभासु बिट्टू, आनंद प्रेम आदि नेता अपने अपने स्तर से तैयारियों में जूटे दिखे।(भारत जोड़ो यात्रा का )
इस यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, अजीत शर्मा पूर्व अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, अनिल शर्मा, आनंद शंकर, छात्रप्ति यादव, समीर कुमार, कुमार आशीष, चुन्नू सिंह सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।