शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार: सीएम नीतीश के विधायक ने शिक्षा मंत्री को बताया ‘साइकोपैथ मरीज’, धर्म परिवर्तन की दी सलाह!

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार के अपने ही मंत्री और विधायक उनकी किरकिरी कराने में लगे हुए हैं। रामचरितमानस मानस को लेकर एक बार फिर से जेडीयू और आरजेडी आमने सामने आ गए हैं। जहां अब इस बात को लेकर महागठबंधन सरकार की काफी फजीहत हो रही

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 मार्च 2023, 06:53 PM IST (16 मार्च 2023) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 09:16 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में सीएम नीतीश कुमार के अपने ही मंत्री और विधायक उनकी किरकिरी कराने में लगे हुए हैं। रामचरितमानस मानस को लेकर एक बार फिर से जेडीयू और आरजेडी आमने सामने आ गए हैं। जहां अब इस बात को लेकर महागठबंधन सरकार की काफी फजीहत हो रही है।

सदन में RJD ने कुत्ता कहा तो भड़की भाजपा, लालू और तेजस्वी यादव को लेकर कह दी बड़ी बात!

दरअसल, एक तरफ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर थोथी दलीलों के सहारे रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बता रहे हैं तो दूसरी तरह जेडीयू के नेता और विधायक उन्हें धर्म परिवर्तन कर लेने की नसीहत दे रहे है। जेडीयू विधायक डॉ.संजीव कुमार ने कहा है कि चंद्रशेखर की मानसिक हालत ठीक नहीं है और वे साइकोपैथ के मरीज हो गए हैं। चंद्रशेखर पूरी तरह से कंफ्यूजड हैं, उनका अपना धर्म बदल लेना चाहिए।

बिहार: दारोगा की वर्दी में प्रेमी पर रौब जमाती थी महिला, बॉयफ्रेंड ने की पुलिस से शिकायत, फिर..

बता दें, जेडीयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि जो पार्टी हमेशा से आरएसएस का विरोध करती रही है उसी पार्टी से शिक्षा मंत्री बने चंद्रशेखर मोहन भागवत की बड़ाई कर रहे हैं। चंद्रशेखर को ये पता ही नहीं है कि उन्हें किस रास्ते पर चलना है। चंद्रशेखर पार्टी लाइन से अलग होकर मोहन भागवत की बड़ाई कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री एक कंफ्यूज पर्सनालिटी हैं। चंद्रशेखर की बातों को न तो बिहार की जनता तव्वजों दे रही है और ना ही पार्टी के लोग।

OMG: बुलेट को लेकर दूल्हे ने शादी के मंडप में मचाया बवाल, फिर दुल्हन ने दिखाया आईना

वहीं, जेडीयू विधायक ने आगे कहा कि चंद्रशेखर शिक्षा पर बात करने के बजाय सदन में रामचरितमानस लेकर घूम रहे हैं। उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह राज्य के शिक्षा मंत्री हैं और उन्हें बच्चों के भविष्य के बारे में बात करनी चाहिए। ना की इन अनाप-शनाप चीजों में फंसने की जरूरत थी। चंद्रशेखर की बात का जनता नोटिस नहीं ले रही है और ना ही उनकी बात की कोई वैल्यू है। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि वो चंद्रशेखर को तव्वजों न दे।