शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

बिहार: शादी के मंडप में दूल्हा-दुल्हन के बीच बहस, फिर दोनों में हुई जमकर मारपीट!

पटना डेस्क: बिहार की शादी से आए दिन अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं और एक बार फिर बिहार की शादी में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। जहां बारातियों द्वारा दुल्हन से डांस करवाने की मांग ने सभी को चौंका दिया।           मु

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
21 अप्रैल 2023, 05:05 PM IST (21 अप्रैल 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 06:08 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार की शादी से आए दिन अजीबोगरीब मामले सामने आते रहते हैं और एक बार फिर बिहार की शादी में एक अजीबोगरीब घटना हुई है। जहां बारातियों द्वारा दुल्हन से डांस करवाने की मांग ने सभी को चौंका दिया।

मुख्तार अंसारी की वजह से DSP ने छोड़ दी थी नौकरी! जानिए पूरा मामला

दरअसल, बरातियों ने कहा कि दुल्हन को स्टेज पर डांस कराओ। इसके बाद शादी का मंडप युद्ध के स्थल में तब्दील हो गया। लडकी वालों और बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी, जिसमें कई महिलाएं समेत दर्जनों लोग घायल हो गए. शादी में हुए इस वाकये से नाराज दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया है, जिसके बाद शादी भी अटक गई थी।

OMG: शादीशुदा महिला को डिलीवरी ब्वॉय से हुआ प्यार, पति और बच्चों को छोड़कर भागी

बता दें, यह मामला बिहार के भोजपुर का है। भोजपुर जिले के बिहिया में देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। जब जयमाला के बाद बरातियों ने दुल्हन को नचाने की डिमांड कर दी। इस विवाद में पहले बहस, फिर गाली-गलौज और आखिर में लडकी और लड़के वालों के बीच जमकर मारपीट हुई. शादी में अफरातफरी मच गई। बरातियों ने लड़की की महिला संबंधियों तक को पीट दिया। इससे नाराज होकर दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।

शाइस्ता परवीन का नाम सुनकर लोगों को याद आई बिहार की ये लेडी डॉ’न, चलती गाड़ी से करती थी अपहरण, जानिए इनसाइड स्टोरी

बता दे, आरा के डाक बंगला चौक के पास बक्सर से बारात आई थी। रात करीब 11:00 बजे जयमाल की रस्म हुई और थोड़ी देर बाद फेरे होने वाले थे। लेकिन उससे पहले बारातियो ने दुल्हन से डांस की फरमाइश कर दी। जिसके बाद यह बात लड़के वालों को हजम नहीं हुई और उन्होंने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई और दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया।