शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   अनंत सिंह के कथित बयान पर मांझी बोले- गलत काम को सही नहीं ठहराया जा सकता, जांच के बाद कार्रवाई हो   •   मोदी सरकार ने बिहार के लिए खोला खजाना! 2424 किमी NH पर खर्च होंगे ₹1.64 लाख करोड़   •   आज से खुला VTR, जंगल सफारी शुरू; बाढ़ के बाद फिर गुलजार हुआ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व   •  

बिहार: लेडी डॉक्टर से युवक को हुआ एकतरफा प्यार, फिर हुआ बड़का कांड!

पटना डेस्क: बिहार से एकतरफा प्यार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक युवक लेडी डॉक्टर से मन ही मन प्यार करने लगा और उसने ऐसी हरकत कर दी। जिससे सभी को हैरान कर दिया। दरअसल युवक को गलतफहमी थी कि लेडी डॉक्टर उससे प्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
18 फरवरी 2023, 06:00 PM IST (18 फरवरी 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 09:30 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार से एकतरफा प्यार का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक युवक लेडी डॉक्टर से मन ही मन प्यार करने लगा और उसने ऐसी हरकत कर दी। जिससे सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल युवक को गलतफहमी थी कि लेडी डॉक्टर उससे प्यार करती है, जिसके बाद वह लगातार लेडी डॉक्टर को परेशान कर रहा था। बाद में लेडी डॉक्टर को सख्त कदम उठाना पड़ा। कहा जा रहा कि युवक लेडी डॉक्टर को लगातार कॉल कर रहा था, जिस वजह से डॉक्टर काफी परेशान हो गई और उसने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया।

हालांकि, युवक यहीं नहीं रुका था। उसने लेडी डॉक्टर के सभी रिश्तेदारों को कॉल करके यह कहना शुरू कर दिया कि डॉक्टर ने उसे बेवकूफ बनाया है और उससे कई लाख रुपए ऐंठे है। इसलिए लेडी डॉक्टर उसे मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपये दें। मामला जब महिला हेल्पलाइन में आया तो काउंसलिंग करायी गई। जिसके बाद पूरे मामला सामने आ गया।

बता दें, यह पूरा मामला बिहार की राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके का है। जहां एक युवक हेयर ट्रांसप्लांट कराने के लिए लेडी डॉक्टर के क्लीनिक पहुंचा था। लेकिन, डॉक्टर ने उसके बाल देखकर यह कह दिया था कि उसके बाल काफी घने हैं और खूबसूरत है। इसलिए उसे ट्रांसप्लांट की जरूरत नहीं है। डॉक्टर के यह कहने के बाद युवक को गलतफहमी हो गई कि वह उससे प्यार करती है।