शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

पटना: 7 बड़े सुपर स्टार पहली बार रौशन सिंह व रजनीश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म में एक साथ आयेंगे नजर

पटना| भोजपुरी में पहली बार इंडस्ट्री के 7 सबसे बड़े सुपर स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. यह भोजपुरी सिने लवर्स के लिए बेहद ख़ास होने वाला है. एस आर के म्यूजिक फिल्म्स के रौशन सिंह ने इसकी घोषणा कर दी है. फिल्म का नाम ‘सतरंगी&#8

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 जून 2022, 12:26 PM IST (13 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 03:01 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| भोजपुरी में पहली बार इंडस्ट्री के 7 सबसे बड़े सुपर स्टार एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. यह भोजपुरी सिने लवर्स के लिए बेहद ख़ास होने वाला है. एस आर के म्यूजिक फिल्म्स के रौशन सिंह ने इसकी घोषणा कर दी है. फिल्म का नाम ‘सतरंगी’ है. यह भोजपुरी के सबसे बड़ी बजट की फिल्म होगी, जिसके निर्माता रौशन सिंह,सह निर्मात्री शर्मिला आर सिंह हैं. और इस फिल्म का निर्देशन टीवी हो या यूट्यूब या थियेटर के सबसे बड़े निर्देशक रजनीश मिश्रा होंगे. वहीं, फिल्म का वितरण निशांत उज्ज्वल की रेणु विजय फिल्म्स करने वाली है.(पटना: 7 बड़े सुपर)

पटना: बॉलीवुड का जबरदस्त कलाकार डेव्यु करने जा रहा है भोजपुरी फिल्म में, वो भी अक्षरा सिंह के साथ

इस बारे में निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि ‘सतरंगी’ एक बिग बजट की फिल्म होगी. पहली बार भोजपुरी के दर्शक अपने पसंदीदा स्टार को एक साथ पर्दे पर देख पाएंगे. इस फिल्म के सभी टेकनिशियन साउथ इंडस्ट्री के होंगे और इसका निर्माण हम उच्च तकनीक से कर रहे हैं. ऐसी फिल्म आज तक भोजपुरी में नहीं बनी. 7 सुपर स्टार्स को एक साथ लेकर आना आसान नहीं है, लेकिन यह हम करने वाले हैं, जो भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद अच्छे संकेत होने वाले हैं.(पटना: 7 बड़े सुपर)

वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि सभी इंडस्ट्री में एक से बढकर एक बड़ी फिल्म का निर्माण हो रहा है. तो हम पीछे कैसे रह सकते हैं. भोजपुरी सिनेमा अब किसी से कम नहीं है. ‘सतरंगी’ इस बात को और पुख्ता करेगी. फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू करेंगे. साथ ही फिल्म के बारे में और कास्टिंग को भी रिविल शीघ्र ही किया जाएगा. हम एक बड़ी फिल्म के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं, बस आप सबों का साथ चाहिए.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.