रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   सप्तमी पर मां ताराचंडी के दरबार में भक्तों की कतार, सुख-शांति की मन्नत लेकर पहुंचे श्रद्धालु   •   झारखंड में न्यूनतम मजदूरी बढ़ी, VDA में 11.65% का इजाफा; जानें किसे मिलेंगे कितने रुपये   •   108 एंबुलेंस कर्मचारियों का NHM कार्यालय पर धरना, 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान   •  

बिहार में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरे ट्रेनों के कई डिब्बे

आज बिहार से बड़ी ख़बर सामने आई हैं। जहां, सुलतानपुर जंक्शन के करीब गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में मालगाड़ियों के कई डिब्बे पलट गए. वहीं एक मालगाड़ी का पायलट घायल हुआ है। घटनास्थल पर तत्काल रेलवे के अधिकारी और कर्म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 03:09 PM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 18 अक्टूबर 2026, 04:08 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

आज बिहार से बड़ी ख़बर सामने आई हैं। जहां, सुलतानपुर जंक्शन के करीब गुरुवार सुबह दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस हादसे में मालगाड़ियों के कई डिब्बे पलट गए. वहीं एक मालगाड़ी का पायलट घायल हुआ है। घटनास्थल पर तत्काल रेलवे के अधिकारी और कर्मी पहुंच गए हैं। वह हादसे की कारणों की जांच में जुटे हुए हैं। हादसे की वजह से लखनऊ-वाराणसी रूट बाधित हो गया है।

वहीं, ये हादसा सुलतानपुर रेलवे जंक्शन के दक्षिणी केबिन के पास हुआ है। इसमें छह से अधिक डिब्बे पलट गए। यह हादसा मालगाड़ियों के आपस में टकराने की वजह से बताया जा रहा है। इस हादसे की वजह से लखनऊ वाराणसी रेल रूटबाधित हो गया है. कई रेलगाड़ियों के संचालन पर इसका असर पड़ा है. रेल रूट बहाल होने में कई घंटे लग सकते हैं।

इस घटना में वाराणसी की ओर से आ रही मालगाड़ी का ड्राइवर घायल बताया जा रहा है. रेलवे के अधिकारी मालगाड़ी के ड्राइवर व अन्य लोगों से हादसे के बारे में पूछताछ में जुटे हुए हैं. साथ ही रेलवे के कर्मी पटरियों का भी निरीक्षण कर रहे हैं. हादसा ड्राइवर की चूक की वजह से हुआ या इसके कुछ दूसरे कारण थे, इसकी जांच की जाएगी. वहीं हादसे के बाद दोनों मालगाड़ियों के इंजन तो क्षतिग्रस्त हो ही गये हैं, हालांकि, इस हादसे में दोनों ट्रेनों को कितना नुकसान हुआ है. इसका आकलन पूरी जांच होने के बाद पता चलेगा.