शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर : टीका लगने के 4 दिन बाद नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने सदर अस्पताल में किया हंगामा,

भभुआ (कैमूर): कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां एक नवजात शिशु की बीसीजी का टीका लगने के बाद मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया,परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का लगाया आरोप, हंगामा

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 नवंबर 2022, 05:26 PM IST (2 नवंबर 2022) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

भभुआ (कैमूर): कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है जहां एक नवजात शिशु की बीसीजी का टीका लगने के बाद मौत हो गई जिसके बाद आक्रोशित परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया,परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का लगाया आरोप, हंगामा की सूचना पर पहुँची पुलिस ने करोप,वहीं परिजनों ने बताया कि बच्चे का जन्म 21 जुलाई 2022 को इसी सदर अस्पताल में हुआ था जिसको 29 अक्टूबर 2022 को बीसीजी का टीका यहीं सदर अस्पताल में लगाया गया था(नवजात शिशु की मौत)

वही आज सुबह 4:00 बजे बच्चे की अचानक मौत हो गई जिसके बाद परिजनों द्वारा नवजात शिशु सदर अस्पताल में लाकर दिखाया गया जहां डॉक्टरों ने शिशु को मृत घोषित कर दिया.वही आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया और सदर अस्पताल के ऊपर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है,जानकारी के अनुसार नवजात शिशु मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी ओमप्रकाश सिंह का 4 माह का पुत्र चाणक्य मौर्य बताया गया है(नवजात शिशु की मौत)

हंगामा के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझा कर परिजनों को शांत कराया और मामले की छानबीन में जुटी हुई.

वहीं इस मामले पर भभुआ सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह ही परिजनों द्वारा मृतक बच्चों को लेकर सदर अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों के मृतक घोषित किए जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया है हालांकि इसके मौत के पीछे बहुत सारी वजह हो सकती हैं टिके से मौत की जाँच किया जाएगा,जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा फिलहाल अभी तक परिजनों द्वारा कोई लिखित कंप्लेंट नहीं किया गया है(नवजात शिशु की मौत)

Read also :     रोहतास : झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की काटनी पड़ी पैर

अगर परिजनों द्वारा लिखित कंप्लेंट किया जाता है तो स्वास्थ विभाग की तरफ से एक जांच टीम बैठाकर जांच किया जाएगा और जाँच के बाद ही स्पस्ट हो पायेगा की बच्चे मौत कैसे हुआ है, उसके बाद दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी,क्योंकि 29 अक्टूबर को टोटल दस बच्चों को टिका लगाया गया था अब इस बच्चे की मौत कैसे हुआ है यह जाँच के बाद ही पता चल पाएगा।(नवजात शिशु की मौत)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें